Aishwarya Sharma on Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऐश्वर्या शर्मा देखते ही देखते छोटे परदे पर एक लोकप्रिय नाम बन चुकी हैं। ऐश्वर्या को दर्शक टीवी शो गुम है किसी के प्यार में की विलेन पाखी का किरदार निभाने के लिए जानते हैं। पाखी वही है जो हमेशा विराट-सई को अलग करने की प्लानिंग करती रहती हैं। पाखी, विराट और सई का शो में लव ट्रायंगल है। यह शो 2 साल से चल रहा है और कहानी में कई उतार-चढ़ाव के साथ ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल चुके हैं। शो ने हमेशा टीआरपी चार्ट में टॉप 2 में जगह बनाए रखी है। हालांकि पाखी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा की असल जिंदगी में गुम है किसी के प्यार में सीरियल ने बहुत ही उथल-पुथल मचा रखी है।
जैसा कि हम जानते हैं ऐश्वर्या शर्मा शो में एक ग्रे-शेड किरदार निभा रही हैं। इसी खलनायिका वाले रोल के लिए उनको काफी सफर करना पड़ रहा है। ऐश्वर्या शो की वजह से कई तरह की असुरक्षाओं से जूझ रही हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में ऐश्वर्या शर्मा ने खुलासा किया कि कैसे पाखी का किरदार निभाने से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। लगातार सोशल मीडिया पर आने वाले भद्दे कमेंट्स ऐश्वर्या को परेशान करते हैं और बहुत ही बुरा महसूस कराते हैं।
मानसिक रूप से परेशान हैं ऐश्वर्या शर्मा
गुम है किसी के प्यार में सीरियल से ऐश्वर्या शर्मा को बहुत कुछ मिला है। सफलता से लेकर नफरत तक, दोस्तों से लेकर परिवार तक और भी काफी कुछ। लेकिन पाखी के रोल की वजह से ऐश्वर्या लंबे समय से दर्शकों के निशाने पर हैं। ग्रे-शेड किरदार निभाने को लेकर ऐश्वर्या बताया कि कैसे पाखी को जलन होती वो ये सोचती रहती थी। ऐश्वर्या को लगता था कि पाखी को आगे बढ़ जाना चाहिए, क्योंकि यह स्पष्ट था कि विराट अब उससे प्यार नहीं करता है। 'वह उसके पीछे क्यों जा रही है? क्या वह ऐसा करने के लिए बनी है? मैं इस बारे में नील से बात करती थी।'
नील भट्ट ने किया ऐश्वर्या शर्मा का सपोर्ट
अनुभवी अभिनेता नील भट्ट ने ऐश्वर्या से शादी की है। ऐश्वर्या बताती हैं कि नील हमेशा ही उनको समझाते रहे हैं कि यह एक टीवी शो है और उनको इस किरदार को बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। लंबा टाइम गुजर जाने के बाद अब ऐश्वर्या भी यही समझती हैं और अब हर चीज पर इतना ध्यान नहीं देती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि हमें अच्छा प्रदर्शन करना है और हम अपना काम कर रहे हैं और मैं खुश हूं।
