Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap Confirmed: हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। घटती टीआरपी के चलते शो चैनल की नजरों पर खटक रहा है। लगातार चैनल मेकर्स पर प्रेशर बनाते हुए शो को टीआरपी बढ़ाने के लिए जोर दे रहे हैं। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पांचवें स्थान पर था। हाल ही में शो के खास सूत्रों ने दावा किया है कि जल्द ही मेकर्स सवी और रजत की प्रेम कहानी को विराम देंगे। साथ ही नए कलाकारों संग शो को छोटे परदे पर लॉन्च करेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के एक खास सूत्र ने लीप की खबरों को कन्फर्म करते हुए बताया है कि 'जी हां, हम शो में लीप लेकर आने वाले हैं लेकिन वो जनरेशन लीप नहीं होगा। यह एक बिल्कुल नई कहानी होगी, जिसमें नए कलाकार होंगे, हम सवी और रजत के साथ कहानी को आगे नहीं बढ़ाएंगे।' इस बात से साफ हो गया है कि लीप के बाद हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा की शो से छुट्टी हो जाएगी। ऐसे में दोनों कलाकारों के फैंस के लिए ये एक बुरी खबर है।
शो ऑफ एयर वाली खबरों का खंडन करते हुए खास सूत्र बताते हैं कि 2.3 रेटिंग के साथ और शो क्यूं बंद होगा। यह और कुछ नहीं है झूठी खबरें फैलाई जा रही है। ये सभी अवफाएं वो लोग फैला रहे हैं जिनकी नई लीड बनने की सिफारिश को हम खारिज कर चुके हैं। बता दें कहानी में इन दिनों रजत सवी और अनुभव के रिश्ते पर शक करता है कि उन दोनों का अफेयर चल रहा है। ऐसे में अमन को बोलक रजत तलाक के कागजात तैयार करवाता है।
