Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Could Off Air In July Due To Low TRP: टीवी की दुनिया के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने साल 2020 से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ था। 'गुम है किसी के प्यार में' ने शुरुआत से ही लोगों का मनोरंजन तो किया ही था, साथ ही टीआरपी में भी जबरदस्त अपनी धाक जमाई हुई थी। लेकिन सीजन 3 की शुरुआत होते ही 'गुम है किसी के प्यार में' के बुरे दिन शुरू हो गए। सीरियल की टीआरपी लगातार गिरती चली गई। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कमान संभालने के लिए सीरियल में भाविका शर्मा की भी वापसी हुई, लेकिन इसके बाद भी शो को कोई खास फायदा नहीं हुआ। वहीं अब 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि शो की लगातार गिरती टीआरपी को देख चैनल ने इसपर कैंची चलाने का फैसला किया है। सीरियल को लेकर मेकर्स को नोटिस तक मिल चुका है, जिसमें कहा गया है कि अगर इसकी परफॉर्मेंस नहीं सुधरती है तो 'गुम है किसी के प्यार में' को जुलाई के पहले सप्ताह तक बंद कर दिया जाएगा। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स या फिर 'गुम है किसी के प्यार में' के स्टार्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
बता दें कि भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और परम सिंह स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर पहले भी कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं। वहीं इसकी टीआरपी की बात करें तो बीते सप्ताह सीरियल को मात्र 0.9 रेटिंग मिली थी, जिसे देख दर्शकों ने भी खिल्ली उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
