टीवी मसाला

GHKKPM: सवि-नील के रोमांस ने उड़ाए दर्शकों के होश, हॉट केमिस्ट्री देख गार्डन-गार्डन हो उठा दिल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Savi And Neil Romantic Scene Makes Viewers Shocked: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों महाट्विस्ट आ रहा है। बीते दिन आए एपिसोड में सवि और नील के रोमांस ने लोगों के होश उड़ा दिये हैं। सोशल मीडिया पर भी दर्शकों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में सवि और नील की केमिस्ट्री देख उड़े फैंस के होश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Savi And Neil Romantic Scene Makes Viewers Shocked: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस को भी शो से बखूबी बांधा हुआ है। रजत और तेजस्विनी के कातिल का पता लगाने के चक्कर में सवि और नील स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं, जहां सवि रिद्धी को भी बचाने की कोशिश करती है। वहीं बीते दिन आए 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के एपिसोड में दिखाया गया कि सवि और नील पुलिस से बचने के लिए न केवल बॉलरूम डांस करते हैं, बल्कि छुपने के लिए एक-दूजे को किस भी करते हैं। लेकिन शो के इस एपिसोड ने दर्शकों के होश उड़ाकर रख दिये।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में बीते दिन दिखाया गया कि सवि पुलिस से छुपने के लिए नील को किस करती है और उसे गले भी लगाती है। सवि का ये तरीका देख नील भी एक पल के लिए हैरान रह जाता है। लेकिन इस सीन में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों को हैरान करके रख दिया। सवि और नील की केमिस्ट्री देख दर्शक खुद को रिएक्शन देने से नहीं रोक पाए। एक यूजर ने सवि और नील के इंटीमेट सीन पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस पल से बंध गई हूं, अभी तक इसे 100 दफा देख चुकी हूं।"

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में सवि और नील का बॉलरूम डांस देख दूसरे यूजर ने लिखा, "स्टेज पर आग लगा दी, इनकी ये सिजलिंग केमिस्ट्री।" तीसरे यूजर ने लिखा, "यहां मैं डेड हो गई, इसे देखने के बाद तो मैं जीवित नहीं हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article