टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को पापा कहेगी सई की बेटी सवि, इस बात से पाखी को लगेगा तगड़ा झटका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 07:50 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin latest Episode: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। सई की बेटी सवि विराट को पापा कहकर बुलाएगी और यह सुनकर सई फूटकर रोने लगेगी। इस बात से विराट को शक होगा और वो जानना चाहेगा कि सवि का पिता कौन है।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को पापा कहेगी सई की बेटी सवि, इस बात से पाखी को लगेगा तगड़ा झटका

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin latest Episode: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे विनायक और सई लव और कुश बनेंगे और विराट राम बनकर अभिनय करेगा। इस दौरान सई की बेटी सवि विराट को पापा कहकर बुलाएगी और यह सुनकर सई फूटकर रोने लगेगी। इस बात से विराट को शक होगा और वो जानना चाहेगा कि सवि का पिता कौन है।

अभी तक आपने देखा कि दशहरे के मौके पर विराट और सवि मेले में गुम हो जाते हैं। दोनों के गायब होते ही हंगामा मच जाता है, तभी पता चलता है कि बच्चा चोर गिरोह ने सवि को किडनैप कर लिया है। विराट, सई और पाखी बच्चों की तलाश में निकलते हैं और सवि को किडनैपर्स से बचा लेते हैं। इसके बाद रामलीला का मंचन होता है। सवि और विनायक, लव और कुश बने हैं जबकि सई सीता और विराट राम। मंचन के दौरान सवि विराट को अपना पिता कहती है और उसके गले लगकर रोती है। सवि को ऐसा करता देख सई भी खुद को नहीं संभाल पाती और फूट फूटकर रोने लगती है।

दूसरी तरफ सई भी विराट को सवि का सच बताने का फैसला करेगी। एक डरावना सपना देखने के बाद सई अपना फैसला बदलेगी। सवि अपनी मां सई से रोज पूछती है कि उसके पापा कब आएंगे लेकिन सई उसे कुछ नहीं बताती है। दर्शक भी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि सवि के पिता का सच विराट को कब पता चलेगा।

पाखी को लगेगा इस बात का बुरा

रामलीला मंचन के दौरान दर्शक विराट और सई की प्रशंसा करेंगे। दर्शक दोनों को देखकर कहेंगे कि ये साक्षात राम और सीता लग रहे हैं और ईश्वर इनकी जोड़ी ऐसे ही बनाए रखे। दर्शकों की इस बात से पाखी को झटका लगेगा और अश्विनी एवं भवानी को भी इस बात का बुरा लगेगा। घर जाकर विनायक ऐलान करेगा कि वो सवि को अपनी बहन बनाएगा, तभी अश्विनी विराट और पाखी को दूसरा बच्चा पैदा करने की सलाह देगी। देखना दिलचस्प होगा कि गुम है किसी के प्यार में की कहानी में कौन से नए धमाके होने वाले हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article