टीवी मसाला

GHKKPM: शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगी ईशान-सवि की प्रेम कहानी, रीवा की एंट्री लगाएगी ग्रहण

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Maha Twist: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बना ली है। खास बात तो यह है कि शो में एक और भयंकर ट्विस्ट आने वाला है, जिसके बाद इसकी टीआरपी दोगुनी हो जाएगी।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में आएगा महाट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Maha Twist: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो ने बीते दो सप्ताह से टीआरपी लिस्ट में भी नंबर 1 पर जगह बनाई हुई है। वहीं मेकर्स इसकी रेटिंग को दोगुनी करने के लिए एक और महाट्विस्ट लाने वाले हैं। दरअसल, 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में जहां ईशान, सवि से अपने दिल की बात कहने का फैसला करेगा तो वहीं उन दोनों के बीच अब रीवा लौट आएगी।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 'गुम है किसी के प्यार में' के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि सवि के जन्मदिन पर ईशान शानदार पार्टी का आयोजन करता है। वह उससे अपने दिल की बात कहने की भी कोशिश करता है। लेकिन जैसे ही वह सवि के साथ सेल्फी लेने वाला होता है, तभी उसे रीवा का फोन आ जाता है।

ईशान की जिंदगी में फिर एंट्री मारेगी रीवा

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में देखने को मिलेगा कि रीवा ईशान से कहेगी कि वह सबकुछ छोड़कर वापिस भारत आ रही है। साथ ही रीवा, ईशान से अपने किये के लिए माफी भी मांगेगी। हालांकि अब 'गुम है किसी के प्यार में' में ये देखने लायक होगा कि रीवा के इस कदम पर ईशान क्या करता है। वह सवि को प्रपोज कर भी पाता है या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article