Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Fame Ayesha Singh Adnaan Khan First Look From New TV Show: टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आयशा सिंह ने 'गुम है किसी के प्यार में' की सई बनकर लाखों लोगों का दिल जीता था। आयशा सिंह आज भी सई के रूप में फैंस के दिलों में बसी हुई हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि 'गुम है किसी के प्यार में' छोड़ने के डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस दोबारा से टीवी पर कब्जा जमाने के लिए आ रही हैं। आयशा सिंह के हाथ नया शो लगा है, जिसका नाम 'मन्नत' है। इस सीरियल में आयशा सिंह एक्टर अदनान खान (Adnaan Shaikh) के साथ नजर आएंगी। खास बात तो यह है कि आयशा सिंह (Ayesha Singh) के नए शो से जुड़ा फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।
आयशा सिंह (Ayesha Singh) और अदनान खान (Adnaan Shaikh) मशहूर प्रोड्यूसर मुक्ता ढोंड के नए शो में नजर आएंगे, जिसका नाम 'मन्नत' है। खास बात तो यह है कि इस सीरियल में आयशा सिंह के किरदार का नाम भी मन्नत होगा। वहीं शो से लीक हुए फर्स्ट लुक में आयशा सिंह गुरुद्वारे में नजर आईं। आयशा सिंह ने अपने पहले लुक में व्हाइट सूट पहना था, जिसमें उनका लुक बेहद कमाल का लगा। वहीं दूसरी ओर अदनान खान भी गुरुद्वारे में फुल सूट-बूट में एंट्री करते दिखाई दिये।
आयशा सिंह (Ayesha Singh) और अदनान खान (Adnaan Shaikh) की वायरल फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि अपकमिंग शो 'मन्नत' में दोनों की पहली मुलाकात गुरुद्वारे में होगी। खबरों की मानें तो आयशा सिंह और अदनान खान का अपकमिंग शो प्रेम कहानी पर आधारित होगा, जिसमें दो बिल्कुल अलग लोगों को एक-दूजे से प्यार हो जाएगा।
