Neil Bhatt Ayesha Singh Unfollows Each Other: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar meiin) के सई और विराट यानी आयशा सिंह और नील भट्ट की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। शो में दोनों की केमिस्ट्री इस कदर लोगों को पसंद आ गई थी कि वे असल जिंदगी में भी नील भट्ट और आयशा सिंह (Ayesha singh) को साथ देखना चाहते थे। लेकिन असल जिंदगी में नील और आयशा के बीच दरारें बढ़ रही थीं। वहीं शो से निकलने के बाद अब नील भट्ट और आयशा सिंह ने एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो तक कर दिया है।
बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' के शुरुआती दिनों में आयशा सिंह (Ayesha singh) को अक्सर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के साथ फोटोज क्लिक कराते और मस्ती करते देखा जाता था। लेकिन कुछ वक्त के बाद ही आयशा सिंह, नील और ऐश्वर्या से जुदा-जुदा रहने लगीं। लोगों ने तीनों के बीच मौजूद कोल्डवॉर को भी भांपने की कोशिश की। 'गुम है किसी के प्यार में' से निकलने के बाद पहले आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया था। वहीं हाल ही में नील और आयशा सिंह ने भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
आयशा सिंह और नील भट्ट के इस कदम से लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के साथ आयशा सिंह के रिश्ते में वाकई खटपट मची हुई थी। हालांकि 'गुम है किसी के प्यार में' से निकलने के बाद आयशा सिंह से सवाल किया गया था कि क्या वह दोबारा नील भट्ट संग काम करना पसंद करेंगी? इसपर आयशा ने कहा था, "अगर प्रोजेक्ट अच्छा रहे तो वह जरूर काम करेंगी।"
