Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 24th June Episode Spoiler Alert: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की उम्दा जोड़ी ने सभी को बांधकर रखा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि भीमा सई को विराट या सत्या में से किसी एक को गोली मारने को कहता है। वहीं दूसरी तरफ विराट सई को एयर मार्शल की बंदूक ढूंढने को कहता है। बंदूक ढूंढ कर सई आतंकी के सर पर गोली तान देती है।
गीतांजलि करेगी गद्दारी
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की सई आतंकियों के सर पर गोली तान देती है। इसी के साथ सभी पैसेंजर और आतंकियों के बीच हाथापाई होने लगती है। इसी दौरान गीतांजलि बंदूक उठा कर सवी पर तान देती है और सई को गन रखने को बोलती है। भीमा बताता है कि ये रमाकांत की पत्नी है और इसी ने प्लेन हाईजैक करने का प्लान बनाया था। इस सबको देख सवी और विराट टेंशन में आ जाते हैं। गीतांजलि आतंकियों को आर्डर देती है की दोनों के अलग-अलग जगह पर रखो।
सवी पर बंदूक चला देगी गीतांजलि
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की गीतांजलि से बचने के लिए सवीउसको हाथ पर काट देती है। गुस्से में गीतांजलि गोली मार देती है, लेकिन ये गोली सवी को ना लगकर किसी और महिला को लग जाती है। सवी को सुरक्षित देख सई और पूरा चव्हाण खानदान को राहत की सांस मिलती है। सई सवी को समझाती है कि वो एक बहादुर लड़की है साथ ही वो डर से भागती नहीं है।
गीतांजलि बनाएगी प्लान
आयशा सिंह स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की गीतांजलि आतंकियों को कहेगी कि विराट को बिजनेस क्लास वाले कोच में ले जाकर बांध दे। इसी दौरान प्लेन के पायलट को पैनिक अटैक आने लगता है तभी गीतांजलि सई से मदद मांगती है। लेकिन सई इस काम को करने के लिए शर्त रखती है कि पायलट बिजनेस क्लास वाली सीट्स पर ले जाना होगा क्यूंकि मैं सभी के बीच में ये काम नहीं कर सकती।
