गुम है किसी के प्यार में 03 जनवरी, 2023 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में सबसे टॉप पर चल रहा है। एपिसोड की शुरुआत पाखी और विराट के साथ होगी। जहां पाखी विराट से कहेगी कि वो सई के अस्पताल जाकर विनायक के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेगी। विराट टॉपिक को बदलने की कोशिश करता है और कहता है कि तुम उसका फेवरेट खाना बनाओ और मैं उसे लेकर आता हूं। इसी के साथ विराट पाखी से अपना ध्यान रखने के लिए कहता है। पाखी को विराट की हरकत काफी कंफ्यूजिंग लगती है और फोन कट कर देती है। यहां सई इस बात से काफी परेशान होती है कि प्रताप उसके बच्चे को कुछ कर न दें। साहिबा सई को शांत कराती है और कुछ रिपोटर्स उससे सवाल पूछते हैं।
सई को प्रताप के लिए होता है बुरा फील
सई अपने बच्चों को बचाने के लिए साहिबा से फेसबुक पर प्रताप की एक्स लवर को ढूंढने के लिए कहती है। सई रूही का नंबर निकाल कर विराट को भेजती है ताकि वो उसे अपने साथ अस्पताल लेकर आए। सई अच्छे से जानती हैं कि रूही ही प्रताप को रोक सकती है। इसी के साथ वो साहिबा से कहती हैं कि तुम प्रताप को उसकी और रूही को फोटोज दिखाओ। विराट की रूही से बात नहीं हो पाती है लेकिन वो अपने बच्चों को हर किमत पर बचाना चाहता है। विराट अस्पताल का दरवाजा तोड़कर प्रताप को पकड़ लेता है और अपने बच्चों की जान बचा लेता है।
विनायक के बारे में जानकर पाखी बेहोश हो जाती हैं और उसे आईसीयू में शिफ्ट किया जाता है। पाखी की हालत देखकर विराट फैसला लेता है कि वो वीणु की सच्चाई नहीं बताएगा। पाखी की हालत होगी खराब। क्या सई को पता चलेगी अपने बेटे वीणु की सच्चाई? इन सभी सवालों के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।
