टीवी मसाला

मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह को किया लिप KISS, TV की पार्वती संग भोजपुरी कपल ने की जमकर पार्टी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 3, 2023, 11:49 AM IST

Monalisa and Vikrant Singh Lip Lock Romantic Video viral: न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर मोनालिसा का रोमांटिक मिजाज देखने को मिला। नए साल की पार्टी के लिए एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की शॉर्ट शिमरी ड्रेस चुनी। इसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही थीं। पार्टी के दौरान मोनालिसा के पति विक्रांत, दोस्त कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी भी नजर आए।

Image

Monalisa and Vikrant Singh

Monalisa And Vikrant Singh Romantic Video Viral: भोजपुरी और टीवी अदाकारा मोनालिसा ने नए साल का स्वागत बड़े ही ग्रैंड अंदाज में किया। हाल ही में एक्ट्रेस ने नए साल के जश्न के वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति विक्रांत सिंह के साथ झूमती नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने साल 2023 का स्वागत बड़े शानदार तरीके से किया। वीडियो में कपल एक-दूसरे को लिप किस करता दिख रहा है। मोनालिसा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पूरी दुनिया को हैप्पी न्यू ईयर, साल 2023 का स्वागत खुशी और अपने जीवनसाथी के साथ।'

न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर मोनालिसा ने ब्लू कलर की शॉर्ट शिमरी ड्रेस चुनी। इसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही थीं। पार्टी के दौरान मोनालिसा के पति विक्रांत, दोस्त कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी भी नजर आए। कुणाल और पूजा टीवी के पॉपुलर कपल हैं। पूजा बनर्जी को देवों के देव महादेव में पार्वती का रोल निभाने के लिए आज भी जाना जाता है।

एक्ट्रेस और उनके पति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन का ढेर सारे वीडियोज शेयर किए हैं। इन वीडियोज में आतिशबाजी और खूबसूरत नजारें भी देखने को मिल रहे हैं। मोनालिसा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। मोनालिसा की हर अदा के फैंस दीवाने हैं। अब उनकी पार्टी के अदाओं पर भी फैन्स का दिल आ गया है। मोनालिसा और विक्रांत के पार्टी मूड पर फैन्स प्यार भरे ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं।

मोनालिसा और विक्रांत के बीच रोमांस देखकर फैन्स को अच्छा लग रहा है। फैन्स का कहना है कि ये एक-दूसरे के लिए बने कपल हैं। दोनों की नई तस्वीरों में साफ नजर आता है कि ये एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं।

आपको बताते चलें मोनालिसा उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं जिन्होंने नेशनल टीवी पर शादी की थी। मोनालिना ने बिग बॉस के घर के अंदर विक्रांत सिंह के साथ सात फेरे लिए थे।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article