टीवी मसाला

GHKKPM Twist: सई- विराट की होगी मौत, सवि और विनायक के सिर से उठेगा मां-बाप का साया

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 18, 2023, 05:59 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में सई और विराट की किरदार खत्म होने वाला है। सई और विराट की मौत के बाद सवि और विनायक अकेले रह जाएंगे।

Image

ghkkpm twist (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाल हैं। शो में सई सत्या को लेकर जर्मनी जाने के लिए एयरपोर्ट निकलती हैं। एयरपोर्ट से निकलते समय सई और सत्या से मिलने के लिए विनायक और चौव्हाण परिवार आता है। विनायक सई से कहता है कि उसे साथ में लेकर क्यों नहीं दाी रही हैं।

ये देखना दिलचस्प होगा कि सई अपने साथ विनायक को लेकर जाती है या नहीं। ऐसा नहीं होगा विराट कहता है कि सवि सई के साथ रहेगी और विनायक मेरे साथ रहेगा। घर से निकलते समय सई को अजीब सी फीलिंग होती है। सई को लगता है कि कुछ बहुत बुरा होने वाला है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रामाकांत विराट से बदला लेने के लिए साजिश रचता है। दरअसल विराट को रामाकांत के प्लान के बारे में पता चलता है लेकिन तब तक देर हो जाती है।

सत्या और विराट की होगी मौत

सत्या और विराट की प्लेन क्रैश में मौत हो जाएगी। विराट कहता है कि मैं आखिरी बार सई से अपने दिल की बात जरूर कहूंगा। विराट सई से अपने दिल की बात कहने के लिए प्लेन में पहुंचता है। सई विराट एक- दूसरे से अपने दिल की बात कहते हैं। ये दोनों के लिए भावुक पल होता है। सई और विराट समझ जाते हैं कि अब उनकी मौत होने वाली है।

सई और विराट की मौत के बाद शो में जेनरेशन लीप आने वाला है। जेनरेशन लीप के बाद सवि और विनायक की कहानी को दिखाया जाएगा। सवि और विनायक अपने पेेरेंट्स सई और विराट की तरह होते हैं। काकू सवि से नफरत करती हैं क्योंकि उसे लगता है कि सई की वजह से विराट की मौत हुई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article