Anupama Spoiler 18th June 2023: स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो अनपुमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के शो में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आते रहते हैं। शो में अनुज, अनुपमा और माया के बीच में टशन चल रहा है। माया किसी भी हालत में नहीं चाहती हैं कि अनुज उसे छोड़कर अनुपमा के पास जाए। लेकिन अनुज को अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है। वो सिर्फ अनुपमा के साथ रहना चाहता है।
आज के एपिसोड की शुरुआत शाह परिवार में डिंपी, तोषू और किंजल के बीच में जमकर लड़ाई होती है। डिंपी नहीं चाहती हैं कि घर में ये लड़ाई खत्म हो क्योंकि वो दूसरी अनुपमा नहीं बनना चाहती हैं। डिंपी घर में बा को खरी खोटी सुनाती है। डिंपी की हरकतों को देखते हुए वनराज समर से कहता है कि अपनी पत्नी को संभालो। घर में बा और बापूजी की इज्जत करो।
नकुल चलेगा अनुपमा के खिलाफ षड्यंत्र
अनुज और अनुपमा एक- दूसरे से मिलते हैं। अनुज कहता है कि वो खुश है कि तुम अपना सपना पूरा कर रही हो। अनुपमा अनुज से कहती हैं कि तुम्हें माया के साथ रहना चाहिए। मैं नहीं चाहती हूं कि माया की वजह से छोटी को कोई परेशानी हो। अनुपमा कहती हैं कि वो अपने सपनों के लिए सब कुछ छोड़ सकती हैं। नकुल गुरुमां से कहता है कि उसे भी एक मौका मिलना चाहिए। गुरुमां नकुल और अनुपमा के बीच में डांस फेस ऑफ करवाती है।
नकुल अनुपमा से जीतने के लिए उसके साथ चीटिंग करता है। वो जानबूझकर अनुपमा के पैर के नीचे शीशे डाल देता है। अनुपमा चोटिल हो जाती है। अनुपमा को इस हालत में देखकर गुरुमां परेशान हो जाती है।
