टीवी मसाला

GHKKPM Twist: ईशा के गुनहगारों को मिलकर सजा दिलाएंगे ईशान और सवि, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 3, 2023, 12:52 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में ईशा मैम को गोली लग गई है। अपनी मां को इस हालत में देखकर ईशान परेशान हो जाता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवि अपनी मैम का अधूरा काम पूरा करने का प्लान बनाती है। वो कहती हैं कि मैं अब सबके सामने इस सच से पर्दा उठाऊंगी।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा लीड रोल निभा रहे हैं। शो में गणपति पूजा के जश्न के बीच में ईशा मैम पर गोली चल जाती है। ईशान अपनी मां को अस्पताल लेकर जाता है। अपनी मां को ऐसी हालत में देखकर ईशान परेशान हो जाता है। वहीं, पुलिस को ईशा की रिपोर्ट मिलती है जिसमें कॉलेज के पैसों का गलत इस्तेमाल किए जाने की बात लिखी होती है।

पुलिस ईशा की रिपोर्ट को आधार बनाकर ईशान को सलाखों के पीछे रखने का फैसला लेती है। पुलिस का मानना है कि ईशान ने ही ईशा के ऊपर गोली चलवाई है। ईशान इन आरोपों को सिरे से नाकार देता है। पुलिस का एक ही कहना होता है कि उनके पास ईशान के खिलाफ सारे सबूत है।

ईशान जाएगा सलाखों के पीछे

इधर सवि ईशा मैम की रिपोर्ट पढ़ लेती है। वो असली गुनहगारों का पकड़ने का प्लान बनाती है। क्या ईशान और सवि मिलकर ईशा की मौत की साजिश रचने वालों का पर्दाफाश कर पाएंगे। वहीं, यशवंत को लगता है कि ईशा एक बार फिर उसकी जिंदगी बर्बाद करने वाली है। यशवंत अपने गलती का ठिकरा ईशान पर फोड़ने का प्लान बनाता है। वहीं, ईशान को भोसले कॉलेज में चल रहे इतने बड़े स्कैम के बारे में कुछ पता नहीं होता है। ईशान को इस पल सबसे ज्यादा अपनी मां की चिंता होती है। वो ईशा की देखभाल अच्छे से हो इसलिए उसे भोसले परिवार में लेकर आता है। ईशान और ईशा को साथ देखकर पूरा परिवार शॉक हो जाता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article