टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler: सई को सत्या के साथ खुश देखकर विराट को हुई जलन, अंबा बढ़ाएगी काकू की मुसीबत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 14, 2023, 01:09 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाला है। विनायक ने सई को अपनी मां मान लिया है। सत्या की विनायक के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग हो गई है। ये सब देखकर विराट को काफी जलन होती है।

Image

GHKKPM Spolier (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) का शो गुम है किसी के प्यार में मजेदार ट्रैक चल रहा है। सत्या, सई और विराट की डोर एक- दूसरे से जुड़ी हुई है। पाखी के जाने के बाद विनायक ने सई को अपनी मां मान लिया है। सई इस बात से बेहद खुश होती है। विनायक की बर्थडे पार्टी से आने के बाद सई और सत्या मेहमान के साथ डिनर करते हैं। सई सभी मेहमानों की खूब खातिर दारी करती हैं। वो खास तौर पर अंबा के लिए स्पेशल डिश बनाती है। सत्या सई को बस देखता रहता है। उसे धीरे-धीरे सई से प्यार हो रहा है।

वहीं, सई इस बात से बहुत खुश होती है कि विनायक ने उसे अपनी मां मान लिया है। लेकिन विराट इस बात से दुखी होता है कि सई और सत्या एक- दूसरे के करीब आ रहे हैं। उसे दोनों को साथ में देखकर जलन होती है। इतना ही नहीं वो इस बात से भी नाराज होता है कि वीणू ने सई को अपनी मां मान लिया है।

सई और सत्या में बढ़ीं नजदीकियां

सत्या को हर पल सई की फिकर रहती हैं। वो वीणू और सवि से वादा करता है कि मैं आपकी मां को कभी परेशान नहीं होने दूंगा। अंबा सत्या और सई से कहती हैं कि घर में वट सावित्री की पूजा है। पहली बार हमारे घर में सई सत्या के लिए ये पूजा रखेगी। ये व्रत महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। काकू परेशान होती है कि इस बार पत्रलेखा भी नहीं है जो विराट के लिए व्रत रखेगी। हालांकि विराट को इन बातों से कोई मतलब नहीं है। विराट काकू से कहता है कि जो इंसान जीना नहीं चाहता है उसे लंबी उम्र की बद्दुआ मत दो।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article