टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: सवि से नफरत करती है काकू, जबरन करवाएगी शादी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 30, 2023, 11:30 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सवि की कहानी को दिखाया जा रहा है। सई और विराट की मौत के बाद सवि और विनायक की जिम्मेदारी काकू पर आ गई है। काकू सवि से नफरत करती हैं उन्हें लगता है कि सई की वजह से विराट की मौत हुई।

Image

GHKKPM spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सई और विराट की कहानी खत्म हो गई है। सई और विराट ने एक- दूसरे की बाहों में दम तोड़ा। अब मेकर्स शो में सवि की कहानी को दिखा रहे हैं। सवि कलेक्टर बनना चाहती हैं। भवानी देवी सवि से नफरत भी करती हैं और कभी-कभी उस पर प्यार भी बरसाती है। हालांकि सवि अपनी मां सई की तरह है। वो काकू की किसी बात का बुरा नहीं मानती है।

विराट और सई की मौत के बाद चौव्हाणल निवास कर्ज में चला गया था। लोगों का कर्जा चुकाने के लिए भवानी देवी फेक्ट्री बेच देती है। भवानी कहती हैं जब मुझे अपने परिवार की सबसे ज्यादा जरूरत थी तो सभी मुझे छोड़कर चले गए। इतना बड़ा परिवार होने के बावजूद किसी ने बुरे समय में साहरा नहीं दिया। घर का खर्च निनाद के पेंशन पर चल रहा है।

सवि की शादी कराएगी काकू

सवि अपने परिवार की मदद करना चाहती है। लेकिन काकू को सिर्फ सवि की शादी की चिंता है। काकू नहीं चाहती हैं कि सवि कॉलेज में पढ़ाई करें। वो सवि की शादी करवाना चाहती है। काकू नहीं चाहती है कि सवि अपनी मां सई की तरह बने। लेकिन सवि के सपने बहुत बड़े हैं और वो उन्हें पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

काकू सवि की शादी के लिए लड़का भी ढूंढ लेती है। काकू ने सवि की शादी ईशान के बड़े भाई से तय कर दी है। इस बारे में सवि को कोई जानकारी नहीं है। सवि काकू को बातों को नजरअंदाज करके पुणे भाग जाएगी और कॉलेज में एडमिशन ले लेगी। इधर ईशान अपने काम को लेकर बहुत ही केयरफुल है। उस अपने काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाशत नहीं है। वो अपने कॉलेज को सबसे बेस्ट बनना चाहता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article