Anupama 30th June 2023, Latest Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। एक तरफ जहां घरवाले अनुपमा को अमेरिका जाने से पहले ग्रैंड फेयरवाली पार्टी देते हैं। घरवालों से इतना प्यार पाकर अनुपमा बेहद खुश होती है। सभी उसे कुछ न कुछ गिफ्ट देते हैं। अनुपमा भी सभी के लिए स्पेशल लेटर लिखती हैं। वो सभी को बताती है कि उसके लिए ये परिवार कितना मायने रखता है। वनराज अनुपमा को गिफ्ट में घुंघरू देता है।
अनुपमा वनराज से घुंघरू पाकर काफी इमोशनल हो जाती है क्योंकि कभी उसे उसका डांस करना पसंद नहीं था। अनुपमा डांस न कर पाए इसलिए उसने उसके घुंघरू तोड़ दिए थे। अनुपमा से मिलने के लिए काव्या भी आती है। अनुपमा काव्या से कहती हैं कि शाह हाउस उसका घर है। उसे अपने घर लौट आना चाहिए। अनुपमा सबसे मिलकर कपाड़िया हाउस पहुंचती है। अनुपमा से मिलने के लिए अनुज सबसे ज्यादा बेकरार रहता है।
काव्या के खिलाफ साजिश रचेगी डिंपी
काव्या अनुपमा की बात मान लेती है। अनुपमा और काव्या की बात डिंपी सुन लेती है। डिंपी को लगता है कि काव्या के आने के बाद वनराज अपना कमरा नहीं खाली करेगा। वो अपने और समर के लिए सबकुछ चाहती है। वो शाह हाउस की सत्ता अपनाना चाहती है। डिंपी को लगता है कि काव्या के आने से उसका ये सपना कभी पूरा नहीं होगा।
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा के कपाड़िया हाउस में आने से माया खुश नहीं होती है। उसे लगता है कि अनुपमा एक बार फिर छोटी को उससे दूर कर देगी। दरअसल अंकुश छोटी से बात करता है और कहता है कि तुम तो अनुपमा के बिना नहीं रह सकती थी। वो हमेशा के लिए अमेरिका जा रही है। एक बार तो अनुपमा से बात करो।
