Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Aayesha Singh) का शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में सई पाखी और विराट की जिंदगी में उथल- पुथल मच हुई है। सई के लिए विराट का पागलपन दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। विराट पाखी से कहता है कि मैं सई से प्यार करता हूं और उसके बिना नहीं रह सकता हूं। मैं चाहता हूं कि तुम मुझे तलाक दे दो। विराट पाखी के सामने हाथ जोड़ता है। पाखी विराट को दिल पर पत्थर रखकर तलाक देने के लिए तैयार हो जाती है।
विराट विनायक और सवि से भी माफी मांगता है। वो विनायक से कहता है कि मैंने तुम्हारी मां से भी माफी मांग ली है। अब सब ठीक हो जाएगा। सवि अपने भाई से कहती हैं कि वीणू दादा आप बाबा को माफ कर दो। विराट अपने बच्चों से माफी मांगने के बाद सीधा सई से मिलने जाता है।
पाखी ने दिया विराट को तलाक
वो सई को बताता है कि पाखी ने मुझे तलाक दे दिया। अब हम शादी कर सकते हैं। सई विराट की बातों को सुनकर हैरान रह जाती है। सई विराट से कहती हैं कि तुम सही कह रहे हो। मुझे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए। मुझे शादी कर लेनी चाहिए। लेकिन मैं शादी तुमसे नहीं बल्कि किसी और से करूंगी।
विराट सई की बाते सुनकर हैरान रह जाता है। वो सई से कहता है कि तुम मुझसे प्यार करती हो और मैं दूल्हा हूं। तुम मजाक कर रही हो ना। सई कहती है कि मैं विराट कभी भी तुमसे शादी नहीं करूंगी। मैं जिससे शादी करूंगी उसके बारे में तुम्हें जल्द पता चल जाएगा। सई की शादी की बात सुनकर विराट को लगेगा झटका। शो के अपकमिंग एपिसोड में सई डॉक्टर सत्या से शादी करेगी।
