टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler : सत्या की होगी मौत! मेकर्स शो में लाए धांसू ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 26, 2023, 12:59 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 26th April 2023 : टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सई और विराट की जिंदगी में बवाल मचा हुआ है। सई हर हालत में सत्या से शादी करना चाहती है। लेकिन विराट से ये सब बर्दाशत नहीं हो रहा है। शो में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लाने वाले हैं।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar mein (spoiler)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 26th April 2023 : स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में विराट और सई के बीच तकरार चल रही हैं। सई चौव्हाण परिवार को बताती है कि वो जल्द डॉक्टर सत्या के साथ शादी करेगी। सई के इस फैसले को जानने के बाद पूरा परिवार हैरान रह जाता है। इतना ही नहीं सई सवि और विनायक को समझाती है कि अब हम लोग अलग-अलग परिवार में रहेंगे। अब सवि मेरे साथ अलग परिवार में रहेगी। सई की इस बात को सुनने के बाद वीणू हैरान रह जाता है। वो विनायक से कहती है कि एक घर में एक ही आई- बाबा रहे सकते हैं।

सई बच्चों को तो समझा लेती हैं। लेकिन ये सब सुनकर विराट का पारा बढ़ जाता है। वो सई से कहता है कि ये सब तुम अपनी अयासी के लिए कर रही हो। इस शब्द को सुनने के बाद सई अपना आपा खो देती है। वो विराट को खरी-खोटी सुनाती है। दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता है। इधर सत्या कहता है कि वो सिर्फ डॉक्टर सई से शादी करेगा। इसके अलावा वो किसी और से शादी नहीं करेगा।

सत्या की जान बचा पाएगी सई

विराट सई को खुद से दूर नहीं होने देना चाहता है और वो फैसला करता है कि इस शादी को रोक-कर रहेगा। विराट सत्या को मिलने के लिए बुलाता है और कहता है कि तुम्हें अकेले आना है। इस मुलाकात के बारे में सई को पता नहीं चलना चाहिए। सत्या कहता है ठीक है मैं मिलने आता हूं। शो के अपकमिंग एपिसोड में विराट की कार से डॉक्टर सत्या का एक्सीडेंट हो जाएगा। विराट जानबूझकर सत्या की बाइक को नहीं टक्कर मारता है। क्या समय रहते सई बचा पाएगी डॉक्टर सत्या की जान।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article