टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler: विराट के इल्जामों पर फूटा सई का गुस्सा, सत्या संग चल रहा है अफेयर!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 23, 2023, 12:28 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 23rd April 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में आज का एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है। सई और विराट के बीच जमकर झगड़ा होता है। वो विराट से कहती हैं कि जल्द डॉक्टर सत्या से शादी कर लेगी।

Image

Ghum Hai kisi Ke Pyaar Mein latest spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 23rd April 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में इमोशनल ड्रामा चल रहा है। विराट सई से शादी करने के लिए पाखी को तलाक दे देता है। वो सई से अपनी दिल की बात कहता है। सई विराट से कहती हैं मैं कभी भी तुमसे शादी नहीं करूंगी। मैं जिंदगी में आगे जरूर बढूंगी और जल्द किसी और से शादी करूंगी। विराट को शुरुआत में लगता है सई उसे जलाने के लिए ऐसा कह रही हैं। काकू विराट को कहती हैं हो सकता है सई और सत्या की दोस्ती बढ़ गई हो। तुम इसके बारे में पता करो।

विराट सई को ढूंढने के लिए अस्पताल जाता है। वो पूछता है कि सई कहां है। स्टाफ के लोग बताते है कि सई डॉक्टर सत्या के साथ है। इधर सत्या सई से पूछता है कि आप कैसे इस मुसीबत से निकलेगी। तभी सत्या के आंखों में कोई केमिकल गिर जाता है। सई सत्या की मदद करने की कोशिश करती हैं। विराट दोनों एक- दूसरे के करीब देखता है।

विराट ने सई पर लगाया सत्या संग अफेयर का आरोप

विराट सई पर इल्जाम लगाता है कि तुम्हारा सत्या के साथ अफेयर चल रहा है। इसलिए तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती हो। सई मुझे लगा तुम मुझसे नाराज हो इसलिए ये सब कह रही हो।

सई सत्या को शादी के लिए प्रपोज करती हैं। सत्या अपनी दोस्त की मदद करने के लिए मान जाता है। सई सत्या के साथ उसके घर जाने के लिए रवाना होती है। वो सत्या से कहती हैं कि मैं तुम्हारे परिवार को बता दूंगी कि मैं पहले से शादी शुदा हूं और दो बच्चों की मां हूं। सत्या सई को ये सच्चाई बताने से मना कर देता है। वो कहता है अगर अजी और मां को पता चलेगा कि तुम शादीशुदा हो। वो इस शादी के लिए कभी नहीं मानेंगे। विराट काकू को बताएगा कि सई सत्या से शादी करने वाली है जिसे सुनने के बाद उनके होश उड़ जाएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article