टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 5 January, 2023 Full Episode: पाखी करेगी आत्महत्या की कोशिश, क्या विराट- सई बचा पाएंगे जान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 5, 2023, 01:21 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 5 January, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। विराट पाखी और सई को बताएगा वीणु की सच्चाई। इस सच्चाई को जानने के बाद क्या बदल जाएगी सई और पाखी की जिंदगी।

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 5 January, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) आज का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। एपिसोड की शुरुआत में विराट डॉक्ट पुलकित को पाखी की सर्जरी की परमिशन दे देता है क्योंकि यही एक तरीका है जिसे इंफेक्शन को फैलने से रोका जा सकता हैं। सई और पुलकित ऑपरेशन की तैयारियां शुरू करते हैं। इस दौरान सई ऑपरेशन से होने के बाद के परिणाम के बारे में सोचती है। पुलकित सई को ऑपरेशन पर ध्यान देने के लिए कहता है ताकि कोई गलती न हो। सई इस बात को सोचकर परेशान हो जाती है कि जब पाखी को पता चलेगा कि वो कभी मां नहीं बन सकती हैं तो उसका क्या होगा? सई और पुलकित पाखी की सर्जरी करते हैं और चौहाण को बताते हैं कि पाखी की सर्जरी काफी सफल हुई और अब वो खतरे से बाहर है।

सई विराट के पास बैठती है और कहती हैं पाखी को तुम्हारी जरूरत है। विनायक अपनी मां की सर्जरी के बारे में सुनकर परेशान हो जाता है। सई इस बात से भी दुखी होती है कि विराट और पाखी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं।

पाखी लेगी अपनी जान

भवानी आ जाती है और सई को पाखी और विराट की जिदंगी बर्बाद करने के लिए खरी - खोटी सुनाती है। इतना ही नहीं वो वीणु को मौत के लिए भी सई को जिम्मेदार ठहराती है। विराट ये सब देख नहीं पाता है और सई को बता देता है विनायक ही वीणु है। पाखी को होश आता है और विनायक को देखकर वो खुश होती है। विराट हिम्मत करके उसके यूटरस रिमूव करने की बात उसे बता देता है। ये बात जानकर पाखी सब पर चिल्लाने लगती और गुस्से में तोड़- फोड़ करती हैं। डॉक्टर्स उसे नींद का इंजेक्शन दे देते हैं। सई पाखी से कहती हैं हम पुरानी गलती को नहीं दोहराएंगे और विराट को सपोर्ट करेंगे। पाखी को लगता है कि सई विनायक को उससे छीनने की बात कर रही हैं और इसलिए वो बिल्डिंग से कूदने की धमकी देती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article