टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 4 January, 2023 Full Episode: विराट ने सई को बताया वीणु का सच, मां नहीं बन सकती हैं पाखी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 4, 2023, 01:47 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 4 January, 2023 Full Episode: गुम है किसी के प्यार में कई सारे धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। आज के एपिसोड में सई और भवानी के सामने विराट बताएगा वीणु की सच्चाई। इस सच्चाई को जानने के बाद पाखी का दिल टूट जाएगा।

Image

ghum hai kissi ke pyaar mein

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 4 January, 2023 Full Episode: आज के एपिसोड की शुरुआत में विराट अपने बच्चों को गले लगाता है। वहीं, सई को प्रताप से सिपैंथी से होती है। जग प्रताप कहता है कि मेरी एक्स लवर ने मुझे छोड़ दिया है और मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। सई उससे बताती है कि ये मेरे एक्स हसबैंड है और इन्होंने दूसरी शादी कर ली और खुश है। सई ने कहा कि सच्चे प्यार में कभी भी उम्मीद नहीं करनी चाहिए। अगर आपको बदले में वहीं प्यार मिलता है तो कोई बात नहीं। आपका प्यार जहां है उसे खुश होना चाहिए। प्रताप को अपनी गलती का एहसास होता है और वो सई से उसके बच्चों को परेशान करने के लिए माफी मांगता है। बाद में प्रताप को पुलिस पकड़ लेती है।

पाखी की होगी सर्जरी

पुलकित विराट को बताता है कि पाखी की हालत ठीक नहीं है। विराट सई से विनायक और सवि का ध्यान रखने के लिए कहता है। पुलकित विराट को बताता है कि पाखी का यूटरस रिमूव करना पड़ेगा तभी उसकी जान बच सकेगी। भवानी इस बात का दोष सई को देती है और कहती है तुमने ही पाखी के साथ कुछ ऐसा किया होगा, जिसकी वजह से उसका यूटरस हटाना पड़ रहा है। भवानी को इस दौरान अपने होने वाली वारिस की चिंता होती है। सई भवानी को जवाब देते हुए कहते हैं कि आप बहुत ही मतलबी है। विराट दोनों की लड़ाई को खत्म करता है। सई समझती हैं कि विराट की हालत इस समय क्या है।

अपकमिंग एपिसोड में भवानी सई को वीणु की मौत का गुनहगार ठहराती है। विराट कहता है कि वीणु जिंदा है। वीणु ही विनायक है और इस बात को जानने के बाद दोनों हैरान हो जाते हैं। सर्जरी के बाद पाखी कभी भी मां नहीं बन पाएगी। इस बात को जानने के बाद पाखी शॉक हो जाएगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article