TV शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-इश्क' के सेट पर ऐसा रहा माहौल
तुनिषा शर्मा-शीजान खान की दोस्त सपना ठाकुर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया, 'जिस समय मैं सेट पर पहुंची, मुझे मन में बहुत भारीपन महसूस हुआ। इसे क्या कहूं? सेट पर जो उस समय फीलिंग्स थी उसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। पूरी टीम अभी सदमे से बाहर नहीं आई है। फीलिंग्स बहुत अच्छी नहीं थीं। यह कहना बहुत आसान है कि शो को चलते रहना चाहिए, लेकिन जब आप इसका सामना करते हैं और इससे गुजरते हैं, तो आपको एहसास होता है कि यह कितना मुश्किल है। ऐसा लग रहा था जैसे कोई भार हमारे ऊपर बंधा हुआ है और हम उसी वजन के साथ चल रहे हैं।'
सीरियल के बैकअप एपिसोड्स हुए खत्म
तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की 24 दिसंबर 2022 को मौत हो गई थी। उन्होंने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद से पुलिस ने शो के लीड एक्टर शीजान खान को ज्यूडीशियल कस्टडी में भेज दिया गया था। इन सब में शो का बहुत नुकसान हो रहा था। हालांकि इनके कुछ एपिसोड्स बैकअप में थे जो अभी तक ऑनएयर किए जा रहे थे लेकिन आगे के लिए इनके पास मैटर खत्म हो रहा था। इसलिए शूटिंग पिछले हफ्ते गुरुवार 29 दिसंबर से शुरू हो गई है।
