Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 1st February 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke pyaar Mein) इमोशनल ट्रैक चल रहा है। शो में वीणू की कस्टडी को लेकर पाखी और सई के बीच जंग छिड़ी हुई है। एपिसोड की शुरुआत सई से होती है। उसे विराट की बाते याद आती है कि कैसे उसने पाखी का साथ दिया। विराट कहता है कि भले ही पाखी ने वीणू को जन्म नहीं दिया है, लेकिन उसका पालन -पोषण किया है। सई इन बातों को सोचकर रोने लगती है और कहती हैं कि वीणू को छोड़ नहीं सकती है। वो वीणू के लिए कोर्ट केस लड़ने का फैसला करती हैं। सवि सई से पूछती है कि वीणू दादा कहां है। वो वीणू को लाने के लिए चौहान निवास पहुंचती हैं। सई अपने ख्यालों में खोई होती रहती हैं और सवि विनायक और सई के साथ प्रैंक करती हैं। वो वीणू को बुलाती है, लेकिन कोई नहीं आता है। सई सवि को पकड़कर जोर-जोर से रोने लगती है। सवि को समझ नहीं आता है कि उसकी मां के साथ क्या हुआ है। इधर विराट पाखी और वीणू के साथ घर पहुंचता है।
वीणू को देखकर चौहान परिवार के लोग होते हैं खुश
वीणू को देखकर सभी लोग बेहद खुश होते हैं। भवानी और सोनाली विनायक के लिए प्रार्थना करती हैं। इस दौरान अश्विनी काफी रोने लगती है। विनायक अपने कमरे में जाकर सो जाता है और सभी सदस्य वीणू को एक-एक कर देखने आते हैं। भवानी देवी विनायक को सोने की चेन देती है और पाखी वीणू को लोरी गाकर सुनाती है। विराट को खुद पर गुस्सा आता है कि सई के साथ उसका व्यवहार बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
वहीं, सई वकील से वीणू की कस्टडी को लेकर बात करती है। उसे पता चलता है कि विराट और पाखी के पास वीणू को रोकने का पूरा अधिकार था। अपकमिंग एपिसोड में विराट सई और अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर चला जाता है। लेकिन ये सिर्फ उसका सपना होता है, जिसे देखने के बाद वो थोड़ा मुस्कुराता है।
