टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler Alert: सत्या करेगा सई से अपने प्यार का इजहार, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 17, 2023, 02:13 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler Alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। सत्या सई से अपने प्यार का इजहार करने वाला है। वो सई को स्पेशल तरीके से प्रपोज करना चाहता है। क्या एक बार फिर टूट जाएगा सत्या का दिल?

Image

ghkkpm spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler Alert: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) मेकर्स आए दिन धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आते हैं। नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा लीड रोल में हैं। अस्पताल में विराट को गंभीर हालत में देखकर सई काफी परेशान हो जाती है। सई पूरा समय विराट का ख्याल रखती हैं। सई को विराट की देखभाल करते देख सत्या को जलन महसूस होती है। लेकिन सत्या सई से कुछ भी नहीं कहता है और वो वहां से चला जाता है। सत्या सई से कहता है कि उसे कुछ भी जरूरत होगी तो वो उसे कॉल कर सकती हैं। सई विराट को इस हालत में देखकर परेशान होती है।

अंबा और घर के बाकी सदस्य सत्या और सई के लिए परेशान होते हैं। सत्या और सई को साथ में देखकर सभी लोग खुश होते हैं। अंबा सबसे पहले सई को गले लगाती है। सत्या इस बात से काफी खुश होता है कि उसकी मां ने सई को अपना लिया है। सत्या के दिल में भी सई के लिए प्यार है। सत्या सई को खोने से डरने लगा है। इधर सई सत्या से कहती हैं कि तुम मेरी इतनी फ्रिक मत करो। मैं इन बातों से असहज महसूस करती हूं।

सत्या सई से करेगा अपने प्यार का इजहार

सई को लगता है कि सत्या उसकी सारी बातें सुन रहा है। लेकिन ऐसा नहीं होता है। सत्या सपना देखता है जिसके बाद वो काफी डर जाता है। सई सत्या को संभालती हैं।सत्या फैसला करता है कि वो वट सावित्री की पूजा के दिन सई को अपनी दिल की बात बता देगा। सई शादी के बाद पहली बार सत्या के लिए वटसावित्री का व्रत रखती हैं। चौव्हाण परिवार में भी घर के सभी सदस्य वट सावित्री की पूजा की तैयारी करते हैं। वट सावित्री की पूजा पर विनायक कहता है कि मैं अपनी मां को बहुत मिस कर रहा हूं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article