टीवी मसाला

गुम है किसी के प्यार में 17 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: पत्नी के एक्सीडेंट से टूट जाएगा विराट, सई बचा पाएगी पाखी की जान...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 17, 2022, 03:09 PM IST

गुम है किसी के प्यार में 17 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: गुम है किसी के प्यार में बस एक्सीडेंट की वजह से पाखी, सई और विराट की जिंदगी बदलने वाली है। विराट पहले सई को चुनता है जिसे देखकर पाखी का दिल टूट जाता है। इसलिए वो विराट की जिंदगी से जाने का फैसला लेती हैं।

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

गुम है किसी के प्यार में 17 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। शो में विराट सई की जान पहले बचाता है और इस बीच पाखी को भूल जाता है। उसे लगता है कि पाखी बस से बाहर निकल गई है। पाखी विराट और सई को साथ में देखकर टूट जाती है और बस की बैकसीट पर बैठ जाती है। विराट पाखी को बचाने के लिए दौड़ता है लेकिन तब तक बस खाई में गिर जाती है। पूरा चौहाण परिवार एक्सीडेंट वाली जगह पर पहुंच जाता है। पाखी को ढूंढ़ने के लिए विराट पूरी सर्च टीम लगा देता है। पांच घंटे तक पुलिस पाखी की तलाश करती हैं लेकिन उन्हें कोई नहीं मिलती है।

सर्च टीम वापस जाने लगती है। लेकिन विराट और सई हार नहीं मानते है। उन्हें पूरा यकीन होता है कि पाखी जिंदा है। सई को जंगल में पाखी का कैमरा मिलता है और कुछ दूर पानी में पाखी दिखाई देती हैं। पाखी को देखते ही सई विराट को बुलाती है। विराट पाखी को एंबुलेंस में ले जाता है।

सई को मिलेगी पाखी

पाखी की जान बचाने के लिए सई कहती है मैं करूंगी उसका ऑपरेशन। इसके जवाब में भवानी देवी साफ- साफ मना कर देती हैं। वो कहती हैं तुम पाखी से नफरत करती हूं और कभी नहीं चाहती थी कि वो विराट के साथ रहें। सई कहती हैं मैं डॉक्टर हूं और अपनी ड्यूटी जानती हूं। हालांकि विराट सई की बात को सुनता है और उसे ऑपरेशन करने के लिए कहता है। क्या सई बचा पाएगी पाखी की जान? शो के अपकमिंग एपिसोड ेमें कई सारे धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पाखी वापस आएगी लेकिन वो सई और विराट की जिंदगी को बर्बाद करने का फैसला लेती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article