Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 15th February, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) इमोशनल फैमिली ड्रामा चल रहा है। शो में विनायक को लेकर पाखी, विराट और सई के बीच में तकरार चल रही है। एक तरफ सई अपने बेटे विनायक को लेकर काफी दुखी है, वो किसी भी हालत में अपने बेटे से दूर नहीं होना चाहती हैं। वहीं, पाखी विनायक के मन में सई के खिलाफ जहर भर रही है। उसने विनायक को बताया है कि सई बेड आंटी है। वो उसे पाखी से दूर करना चाहती हैं। सई ये जान बहुत रोती है। उसे समझ नहीं आता है कि वो कैसे विनायक का दिल जीते। सई अपने दिल का दर्द विराट को कहती हैं। वो विराट से कहती हैं कि तुमने मुझे उस दिन जाने से क्यों नहीं रोका। क्या मैं इतनी बुरी हूं। मैंने जिससे भी प्यार किया वो मुझे दूर हो गया।
पहले मेरे पापा चले गए। फिर तुम और अब विनायक भी। विराट पाखी को संभालने की पूरी कोशिश करता है। विरोट को समझ नहीं आता है कि वो क्या करें। अपकमिंग एपिसोड में विराट में कहता है कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं। एक तरफ उस पत्नी का साथ दूं जिसने बुरे वक्त में मेरा साथ दिया या फिर अपने दिल की सुनु। अपने प्यार को चुनता हूं तो पाखी के साथ धोखा होगा।
विराट ने कबूला सई के लिए अपना प्यार
काकू को पता चलेगी विराट के दिल की बात
भवानी देवी को पता चल जाएगा कि विराट सई से प्यार करता है। वो पाखी से प्यार नहीं करता है। काकू विराट और विनायक की वजह से सई को दोबारा चौहान परिवार में वापस लाने का फैसला करती हैं। क्या भवानी देवी की बात से पाखी का टूट जाएगा दिल।
