Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin Spoiler Alert 07 December 2022: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin) हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा चल रहा है। शो में पाखी, सई और विराट के बीच उथल पुथल चल रही है। जहां विराट और सई की बढ़ती नजीदीकियों को लेकर पाखी की जलन बढ़ती जा रही हैं और इसका जिम्मेदार वो सवि को मानती है। उसे लगता है कि सवि के आने के बाद से ही विराट अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहा है। उधर सई भी इस बात को अच्छी तरह से जानती है कि पाखी के मन में सवि को लेकर जहर भरा हुआ है।
मेकर्स की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सई पाखी की नाराजगी की गुस्सा घर के सामान पर निकालती हैं। वो कहती हैं कि मैं जानती थी कि पाखी मेरी बेटी को पसंद नहीं करती है और उनके मन में जलन और इन सेक्योरिटीज दिनोंदिन बढ़ती हा जा रही है। लेकिन मैं ये नहीं जानती थी कि मेरी बेटी सवि से वो इतनी नफरत करती है।
सई का फूटा पाखी पर गुस्सा
सवि के बर्थडे पर हुआ विराट और सई का झगड़ा
शो के अपकिमंग एपिसोड में सवि अपने जन्मदिन पर विराट से बर्थडे गिफ्ट मांगती है। इस बात को जानकर विराट काफी हैरान हो जाता है कि सवि ने उसे जानबूझकर नहीं बताया कि सवि का आज जन्मदिन है। विराट कहता है कि मुझे समझ नहीं आता है कि आखिर क्यों सई मेरी बेटी को मुझसे दूर करना चाहती हैं। विराट, सई, विनायक और सवि स्कूल पिकनिक पर जाने वाले हैं। सई और विराट दोनों बुरा सपना देखते है कि स्कूल बस के साथ कोई दुर्घटना हो गई है। क्या ये स्कूल पिकनिक बदल देगी सई और विराट की जिंदगी।
