Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin Latest Spoiler Alert Episode 02 December 2022: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin) पाखी को विराट पर भरोसा नहीं है। पाखी ने विराट से कहा था वो सई के साथ काम करने वाले ऑफर को ठुकरा दें। विराट ने अपनी और सई के रिश्ते को देखते हुए उससे वादा किया था कि वो सई के साथ काम नहीं करेगा। लेकिन जब डीआईजी सर विराट और सई से पूछते हैं कि क्या तुम दोनों साथ में काम करोंगे।
इसके जवाब में पाखी और विराट एक - दूसरे के साथ काम करने को तैयार हो जाते हैं। दोनों को लगता है वो एक अच्छी टीम है। इस बात को जानने के बाद पाखी टूट जाती है। उसे लगता है विराट ने उसे धोखा दिया है। सोनाली पाखी की हालत को देखते हुए उसे विराट और सई के खिलाफ भड़काती हैं।
विराट और सई के बीच शुरू होगा रोमांस
शो के अपकमिंग ट्रैक में पाखी की सभी कोशिशे नाकाम होते हुए नजर आ रही है। वो चाहकर भी विराट और सई को साथ में काम करने से नहीं रोक पाई। अब दोनों साथ में काम करते हैं। दोनों साथ में एक ही पुलिस स्टेशन में एक- दूसरे के आमने - सामने बैठे होते है। विराट सई से अपनी नजरें नहीं हटा पाती है। वो उसे काम करते हुए बस देखता ही रहता है। पाखी किसी भी हालत में विराट और सई को साथ में नहीं देख सकती हैं। वो गुस्से में चीजों को इधर -उधर फेकती है। विराट दोनों परिवारों में बैलेंस नहीं बना पा रहा है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि वो सभी चीजों को कैसे संभाले। क्या साथ में काम करते- करते एक बार फिर विराट और सई आ जाएंगे एक दूसरे के करीब।
