टीवी मसाला

Anupama Latest Spoiler: डिंपल को अपने पैरों पर दोबारा खड़े होने में मदद करेगी अनपुमा, पाखी अपनी मां के खिलाफ उगलेगी जहर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 2, 2022, 01:38 PM IST

Anupama Latest Spoiler Alert Episode 02 December 2022: टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में एक बार फिर पाखी अपनी मां को खरी खोटी सुनाएगी। वहीं, समर और डिंपल करेंगे डांस एकडेमी में साथ में काम। क्या होगा वनराज का रिएक्शन? शो के अपकमिंग एपिसोड में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama Latest Spoiler Alert Episode 02 December 2022: स्टार प्लस का सबसे पॉपुलर टीवी शो अनुपमा (Anupama) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रमा चल रहा है। शो टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर है। शो में एक तरफ डिंपल की कहानी है तो दूसरी तरफ पाखी और अधिक एक- दूसरे को तलाक देना चाहते हैं। डिंपल अपनी जिदंगी को एक बार फिर से नए तरीके से शुरू करना चाहती हैं। वो अनुपमा और अनुज पर बोझ नहीं बनना चाहती हैं। डिंपल के इस जज्बे को देखते हुए अनुपमा उसे डांस एकडेमी में काम करने का ऑफर देती हैं। इस डांस एकडेमी में समर बतौर इंस्टक्टर काम करता है। वो डिंपल का जोरदार स्वागत करता है। समर और डिंपल बहुत जल्द एक- दूसरे के अच्छे दोस्त बन जाएगाा। हालांकि वनराज और लीला समर को डिंपल से दूर रहने की सलाह देते हैं क्योंकि वो एक रेप पीड़िता है। समर और अनुपमा को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्या लीला और वनराज समर को डिंपल के करीब आने से रोक सकेंगे।

पाखी करेंगी अपनी मां अनुपमा की बेइज्जती

पाखी और अधिक की शादी में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। उसे इस बात की भी जलन है कि अनुपमा अंजान लड़की की मदद कर सकती हैं। लेकिन अपनी बेटी की मदद नहीं करना चाहती हैं। उसे लगता है कि मुश्किल के समय में उसके परिवार ने उसका साथ छोड़ दिया है। अनुपमा पाखी के घर में आना चाहती हैं, लेकिन वो मना करते हुए अपनी मां को आंटी बोलती है। पाखी के मुंह से अपने लिए ऐसी बातें सुनकर अनुपमा हैरान रह जाती हैं। उसे यकीन नहीं होती है कि उसकी बेटी इस तरह से कैसे बात कर सकती हैं। ये सब सोचकर अनुपमा टूट जाती है। शो के अपकमिंग एपिसोड में पाखी कपाड़िया हाउस में एंट्री पाने के लिए झूठी प्रेग्नेंसी का नाटक करेगी। क्या पाखी एक बार फिर कपाड़िया हाउस में एंट्री ले पाएगी?

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article