टीवी मसाला

Gaurav Khanna की पत्नी ने 'चिकनी चमेली' पर दुनिया भुलाकर किया डांस, वीडियो देख लोग बोले- कैसे झेलता है GK...

Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola Troll For Dance video: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला हाल ही में सुर्खियों में आ गई हैं। आकांक्षा चमोला का डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola Troll For Dance video: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। गौरव खन्ना ने बीती रात अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला की बर्थडे पार्टी आयोजित की, जिसमें उन्होंने अपने 'बिग बॉस 19' के को-कंटेस्टेंट्स को भी दावत दी थी। आकांक्षा चमोला की बर्थडे पार्टी से जुड़े वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बर्थडे पार्टी में मौजूद हर स्टार ने अपनी ओर से रंग जमाने की कोशिश की। यहां तक कि एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) भी दुनिया भुलाकर बर्थडे पार्टी में डांस करती नजर आईं। लेकिन वीडियो वायरल होते ही आकांक्षा चमोला लोगों के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया यूजर्स ने आकांक्षा चमोला को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

गौरव खन्ना की पत्नी व एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) अपने वायरल वीडियो में 'चिकनी चमेली' गाने पर डांस करती दिखाई दीं। वीडियो में आकांक्षा ने जमकर आवेज दरबार के साथ ठुमके लगाए। रेड ड्रेस में आकांक्षा चमोला ने ठुमके लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन आकांक्षा चमोला का ये वीडियो अब लोगों के निशाने पर आ गया है। एक यूजर ने आकांक्षा चमोला के डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "जीके कैसे झेलता है इसको?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या हो गया है इन्हें? ये बहुत ही अजीब वाइब देती हैं।" तीसरे यूजर ने आकांक्षा के वीडियो पर चुटकी लेते हुए लिखा, "बहुत हिम्मत और एनर्जी चाहिए ऐसा डांस करने के लिए।" चौथे यूजर ने लिखा, "जीके की पत्नी है बस इसलिए ही चुप हूं।"

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हों। इससे पहले भी आकांक्षा चमोला का एक पार्टी से वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें डांस के लिए ही उन्हें लोगों ने खूब ताने दिये थे। आकांक्षा चमोला के करियर की बात करें तो वह सीरियल 'स्वरागिनी' और 'भूतू' में नजर आ चुकी हैं। गौरव खन्ना ने 'बिग बॉस 19' में ही बताया था कि उनकी और आकांक्षा चमोला की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान ही हुई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article