टीवी मसाला

Rajan Shahi के नए प्रोजेक्ट में हुई Gaurav Khanna की धांसू एंट्री, वीडियो में बोले- बहुत मजा आने वाला है...

Gaurav Khanna Enters In Rajan Shahi New Project: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं एक बार गौरव खन्ना फिर से टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। राजन शाही के नए प्रोजेक्ट में गौरव खन्ना की एंट्री हुई है।

Image

फोटो क्रेडिट- राजन शाही, गौरव खन्ना इंस्टाग्राम

Gaurav Khanna Enters In Rajan Shahi New Project: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गौरव खन्ना आखिरी बार सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में नजर आए, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज कर सबको हैरान भी कर दिया। गौरव खन्ना को 'बिग बॉस 19' के बाद लोग 'अनुपमा' में वापस देखना चाहते थे। हालांकि इस शो से इतर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)ने अपने एक वीडियो के जरिए लोगों को सरप्राइज दे दिया है। गौरव खन्ना, राजन शाही के शो में एंट्री तो करने वाले हैं लेकिन ये शो 'अनुपमा' नहीं बल्कि कोई और प्रोजेक्ट होने वाला है। इस बात का खुलासा खुद गौरव खन्ना ने किया है। साथ ही उन्होंने फैंस को हिंट भी दिया कि ये प्रोजेक्ट बेहद शानदार होने वाला है।

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)अपने वीडियो में बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा, "आप सभी को नमस्कार। आप लोग कब से बैठकर मेरा इंतजार कर रहे हैं और मैं यहां आपका इंतजार कर रहा हूं। पता है क्यों? क्योंकि मैं आ आ रहा हूं डायरेक्टर कट प्रोडक्शन के साथ एक नए प्रोजेक्ट में और बहुत ही मजेदार अंदाज में। लेकिन अभी नहीं बताऊंगा कि कैसे आ रहा हूं, कब आ रहा हूं, क्यों आ रहा हूं और क्या करने आ रहा हूं। लेकिन बता देता हूं कि बहुत मजा आने वाला है तो दिल थामकर बैठे रहिए।" गौरव खन्ना ने ये तो नहीं बताया कि वह किस किरदार में नजर आएंगे। लेकिन उनका वीडियो देख ये कहा जा सकता है कि एक्टर ऐसे अवतार में दिखाई देंगे, जिसमें वह पहले कभी भी नजर नहीं आए।

बता दें कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) पहले भी इस बात से पर्दा उठा चुके हैं कि वह राजन शाही के साथ एक नए प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे। गौरव खन्ना के इस वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। अब लोग उन्हें दोबारा एंटरटेनमेंट की दुनिया में देखने के लिए काफी बेताब हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article