टीवी मसाला

'गौरव इससे अंजान था...'- पति को बताए बगैर Akanksha Chamola ने किया तलाक का ऐलान? इस एक्टर ने किया खुलासा

Gaurav Khanna Was Unaware With Akanksha Chamola Tactic: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना को लेकर खुलासा हुआ है कि वह आकांक्षा चमोला की इस बात से अंजान थे कि वह सरेआम तलाक की घोषणा कर देंगी।

Image

आकांक्षा चमोला के कदम से अंजान थे गौरव खन्ना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Gaurav Khanna Was Unaware With Akanksha Chamola Tactic: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गौरव खन्ना जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। लेकिन इन दिनों वह अपने करियर के लिए नहीं बल्कि निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' के पहले एपिसोड में इस बात का खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं और वे करीब 1 साल से अलग-अलग रह रहे हैं। लेकिन अब टीवी के पॉपुलर एक्टर अनुज सचदेवा ने इस बात से पर्दा उठाया है कि गौरव खन्ना इस बात से बिल्कुल अंजान थे कि आकांक्षा 'लॉकअप 2' में तलाक का ऐलान करने वाली हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: Shivangi Joshi का ब्रेकअप पर छलका दर्द, Govinda के अफेयर्स पर Sunita Ahuja बोलीं- 'बच्चों के लिए'

    एक्टर अनुज सचदेवा ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) की शादी पर बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि गौरव खन्ना इस बात से बिल्कुल अंजान थे कि आकांक्षा चमोला 'लॉकअप: सच या सजा' में अपने तलाक की घोषणा करने वाली हैं। अनुज सचदेवा का कहना है कि उन्होंने तलाक की खबरें सामने आते ही गौरव खन्ना से बात करने की कोशिश की थी। अनुज सचदेवा ने बताया कि वह गौरव खन्ना का इस मामले में समर्थन करते हैं कि एक्टर अपनी शादी पर चुप्पी बनाए रखना चाहते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: जेल में एक-दूजे के करीब आ रहे हैं Harshad Chopda-Shivangi Joshi? इस कंटेस्टेंट ने पकड़ी चोरी

      Gaurav Khanna ने किया आकांक्षा चमोला को सपोर्ट

      Gaurav Khanna ने किया आकांक्षा चमोला को सपोर्ट

      गौरव खन्ना ने तलाक की खबरों के बीच किया आकांक्षा चमोला को सपोर्ट

      बता दें कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) 'लाफ्टर शेफ्स 3' में 'खतरों के खिलाड़ी 15' के प्रमोशन के लिए आए। वहां पैपराजियों संग बातचीत के दौरान गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला को खुलकर समर्थन दिया। गौरव खन्ना ने कहा, "प्यार उतना है, सपोर्ट भी उतना ही है। मैं हमेशा उसे समर्थन देता हूं। मेरी बीवी है यार, प्यार किया है तो पीछे क्यों हटुंगा।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article