Lock Upp 2 Harshad Chopda-Shivangi Joshi Friendship: नेटफ्लिक्स पर धमाकेदार रियलिटी शो 'लॉकअप 2' दस्तक दे चुका है। 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर अभी से ही कब्जा करना शुरू कर दिया है। शो को आए हुए तीन ही दिन हुए हैं, लेकिन हर किसी की जुबां पर 'लॉकअप 2' की चर्चा है। यूं तो 'लॉकअप: सच या सजा' में बहुत से कंटेस्टेंट लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस लिस्ट में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का नाम भी शामिल है। दोनों के गेम की चर्चा तो हो ही रही है। लेकिन अब उन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच कुछ जरूर चल रहा है। ये दावा खुद 'लॉकअप 2' के ही कंटेस्टेंट योगेश रावत ने किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna संग तलाक की असली वजह का किया खुलासा, बोलीं, 'मैंने खुद बोला कि..'

Lock UPP 2: Harshad Chopda-Shivangi Joshi के बीच बढ़ रही है नजदीकी?
बता दें कि योगेश रावत की बातें सुनकर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के फैंस ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कलाकारों का बचाव करते हुए लिखा, "वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कसम से सब इनके जैसे लव एंगल पर नहीं चलते हैं। कुछ असली होते हैं और मेहनत करके आगे बढ़ते हैं।" वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, "चिंता मत करो, ये घटिया सोच है। पूरा टाइम स्प्लिट्जविला में भी इनका यही चला था, इधर भी यही सब चलेगा।" चौथे यूजर ने लिखा, "इसे लगता है कि हर कोई इसके और इसकी साइड चिक जैसा है। कोई इसे जोरदार तमाचा मारो।" बता दें कि हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' में साथ आ चुके हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
