Gaurav Khanna wife pregnancy rumors: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) में अनुज का किरदार निभाने वाले एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अपनी रियल वाइफ आकांक्षा चमोला (Akansha Chamola) की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रही है कि गौरव की वाइफ अकांक्षा प्रेग्नेंट हैं और अब अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।जिसके साथ ही अब उन्होंने सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना ने अपनी वाइफ के संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। गौरव खन्ना ने खुलासा कर दिया है कि उनकी वाइफ प्रेग्नेंट नहीं है, हालांकि वायरल वीडियो में गौरव का ये अंदाज देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
'वो प्रेग्नेंट नहीं हैं बस मोटी हो रही है'
अकांक्षा चमोला की प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए गौरव खन्ना ने वायरल वीडियो में कहा, 'सुनो, मेरी पत्नी प्रेग्नेंट नहीं है। कोई अच्छी खबर नहीं है। मुझसे पूछना बंद करो इससे। तो क्या हुआ ये दिन भर सोफे पर बैठकर फ्राइड चीज़, आइसक्रीम, चिप्स खाना चाहती है? जिम नहीं जाना चाहती। तो क्या हुआ? यह उसकी पसंद है। मैं उसका सपोर्ट करता हूं। मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं।' गौरव खन्ना का ये मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए आकंक्षा ने लिखा, 'बेस्ट हेल्पिंग पति का अवॉर्ड गौरव खन्ना को जाता है। वास्तव में हर बार जब मैं वजन बढ़ाती हूं तो मुझ पर गुस्सा हो जाते हैं। वो एक अच्छे और समझदार साथी हैं जो ह्यूमरस हैं। अंत में, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। बस मोटी हो गई हूं। हंसो अब।' सोशल मीडिया पर ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
