टीवी मसाला

Anupama 13th May Spoiler: मालती देवी ने अनुपमा को शिष्या मानने से किया इंकार, क्या टूट जाएगा उसका सपना

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 13, 2023, 01:39 PM IST

Anupama Latest Spoiler: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। आज के एपिसोड में पहली बार अनुपमा मालती देवी से मिली। मालती देवी का सख्त रैवया देखकर अनुपमा घबरा जाती है। अनुपमा मालती देवी को गुरुदक्षिणा देती है लेकिन वो उसे लेने से मना कर देती है।

Image

Anupama Spoiler (credit pic: instagram)

Anupama Latest Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो में लीप लेकर आने वाले हैं। अनुपमा को मालती देवी की डांस एकडेमी में एडमिशन मिल गया है। अनुपमा मालती देवी से मिलने के लिए जाती है। मालती देवी का सख्त रवैया देखकर अनुपमा काफी परेशान हो जाती है। अनुपमा मालती देवी से कहती है कि मैंने बचपन से आपका डांस देखा और उससे सबकुछ सीखा है। मैं आपको अपने हाथ से बना रुमाल देना चाहती हूं।

मालती देवी रुमाल को लेने से मना कर देती है और कहती हैं कि गुरुदक्षिणा हमेशा गुरु की मर्जी से होती है। शिष्य के मर्जी से नहीं होती है। मालती देवी अनुपमा को डांस करने के लिए कहती हैं। अनुपमा डांस करते समय काफी नर्वस होती है उस समय मालती देवी उस प्रोत्साहित करती है।

अनुज को छोड़ अनुपमा जाएगी अमेरिका

इधर शाह परिवार में डिंपल और समर की शादी की तैयारियां शुरू हो रही है। डिंपल और समर की शादी की तारीक अगले महीने की तय होती है। वनराज कहता है कि समर और डिंपल की शादी की तैयारियां और खर्च हमें ही उठाना होगा। लीला अनुपमा से राय लेने के लिए उसे लगातार फोन करती हैं। लेकिन अनुपमा फोन नहीं उठाती है। लीला चाहती हैं कि अनुपमा फिर से समर और डिंपल की शादी की सभी जिम्मेदारियां उठाए। अनुपमा फिलहाल अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं। उसे परिवार में क्या चल रहा है इससे कोई मतलब नहीं है।

शो के अपकमिंग एपिसोड में बताया जाएगा कि डिंपल और समर की शादी के लिए अनुज- माया और छोटी के साथ वापस आ रहा है। वहीं, मालती देवी अनुपमा को अमेरिका चलने का कॉन्ट्रैक देती है। मालती अनुपमा से कहती हैं कि तुम्हें 3 साल के लिए अमेरिका चलना होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article