टीवी मसाला

आकांक्षा चमोला संग तलाक के रुमर्स पर बोले Gaurav Khanna, कहा, 'मैं उन्हे सपोर्ट करूंगा...'

Gaurav Khanna: टीवी एक्टर गौरव खन्ना को लेकर कुछ दिनों पहले खबर उड़ी थी कि उनके और पत्नी आकांक्षा चमोला के बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे। हालांकि अब खुद इन रुमर्स पर गौरव खन्ना ने चुपी तोड़ते हुए बताया कि वे शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।

Image

Image Source: Instagram Gaurav Khanna

Gaurav Khanna: टीवी एक्टर गौरव खन्ना अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते साल गौरव ने सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जीता, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लगे। वहीं इस शो के दौरान गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही। एक तरफ गौरव खन्ना ने खुलासा किया कि वे बच्चे चाहते हैं और आकांक्षा नहीं। दूसरी तरफ आकांक्षा चमोला के क्रिप्टिक पोस्ट ने हंगामा मचा दिया था। सोशल मीडिया पर खबर फैलने लगी कि गौरव और आकांक्षा अलग होने वाले हैं। हालांकि अब खुद बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना ने इन रुमर्स पर चुप्पी तोड़ी।

रुमर्स पर फुल स्टॉप लगाते हुए गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) कहते हैं, 'मुझे नहीं मालूम ये खबरें कहाँ से उड़कर आईं। मुझे लगता है ये कीबोर्ड वायरस का काम है। आकांक्षा द्वारा शेयर किया गया क्रिप्टिक पोस्ट उनकी अपकमिंग वेब सीरीज के लिए था। हालांकि लोगों को लगा कि वो और मैं अलग होने वाले हैं। हम बतौर कपल एक दूजे के साथ काफी खुश हैं। आकांक्षा चमोला एक्टिंग में वापसी कर रही हैं जिसका सपोर्ट मैं करता हूँ। हम दोनों एक दूजे की फीलिंगस का ख्याल और समान रखते हैं। अलग होने की खबरें सरासर झूठ हैं।' गौरव खन्ना के इस बयान से साफ हो गया है कि उनके और आकांक्षा चमोला की अलग होने की खबरें सिर्फ रुमर्स हैं और कुछ नहीं।

बता दें साल 2016 में गौरव और आकांक्षा ने धूमधाम से शादी की थी। वहीं इन दिनों आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना को काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल आकांक्षा सीरीज 'दिल धोखा और डिजायर' में नजर आ रही हैं। इस वेब सीरीज में आकांक्षा ने अपने को-एक्टर संग कई बोल्ड और किसिंग सीन्स दिए, जिसके चलते गौरव खन्ना को ट्रोल किया जा रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article