Gauahar Khan Slams Amaal Mallik For Talking Behind Her Back: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में बीते सप्ताह गौहर खान ने वीकेंड का वार पर कदम रखा था।उन्होंने अपने जेठ आवेज दरबार की गेम को लेकर उन्हें टिप्स दिये थे, साथ ही अपने लिए स्टैंड लेने की सलाह दी थी। उनके अलावा गौहर खान ने बसीर अली और अमाल मलिक को भी आड़े हाथों लिया था। गौहर खान ने अमाल मलिक की पोल तो खोली ही, साथ ही उनकी भाषा पर भी जमकर निशाना साधा था। लेकिन बीते सोमवार को आए एपिसोड में अमाल मलिक, गौहर खान के सिलसिले में बाकी कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते नजर आए। इस दौरान भी अमाल मलिक ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर अब गौहर खान (Gauahar Khan) ने उन्हें फिर आड़े हाथों लिया है।
गौहर खान (Gauahar Khan) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने अमाल मलिक को लेकर लिखा कि उनसे क्या ही उम्मीद की जा सकती है। इसके साथ ही गौहर खान ने कुनिका सदानंद की भी तारीफ की है। गौहर खान ने पोस्ट में लिखा, "बदतमीज से क्या ही उम्मीद कर सकते हैं। तमीज सिखाई नहीं जा सकती है। क्या मतलब चढ़ रही थी?? कोई मेहमान के बारे में ऐसा बोलता है क्या। लेकिन भाषा ही साफ ना हो तो क्या ही बोलें। खैर, मुझे कुनिका जी बहुत पसंद आईं। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि वो अब तक कि बिग बॉस की बेस्ट 60 प्लस कंटेस्टेंट हैं। सबकी क्लास लगा रखी है। मजा आ रहा है।"

फोटो क्रेडिट- गौहर खान इंस्टाग्राम
गौहर खान ने अमाल मलिक को दिखाया था आईना
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आकर गौहर खान (Gauahar Khan) ने अमाल मलिक को आईना दिखाया था। उन्होंने कहा था कि बाहर आप दोगले लग रहे हो। गौहर खान ने अमाल मलिक की पोल खोलते हुए बताया था कि वह बहुत बार अपने ही दोस्तों की बुराइयां करते नजर आते हैं और ये एक बार नहीं बहुत बार हुआ है। वहीं गौहर ने आवेज दरबार के फॉलोअर्स के लिए भी कमेंट करने पर अमाल मलिक की जमकर क्लास लगाई थी।
