टीवी मसाला

Farhana Bhatt के साथ कुनिका सदानंद और अयान लाल ने लगाए ठुमके, फोटोज देख फैंस बोले- सास बहू और बेटा

Farhana Bhatt Dance With Kunickaa Sadanand And Ayan Lal: 'बिग बॉस 19' में रहकर सुर्खियां बटोरने वाली फरहाना भट्ट की हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद और आयान लाल के साथ पोज देती दिखीं। फोटोज देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- कुनिका सदानंद इंस्टाग्राम

Farhana Bhatt Dance With Kunickaa Sadanand And Ayan Lal: 'बिग बॉस 19' में रहकर सुर्खियां बटोरने वाली फरहाना भट्ट ने अपने अंदाज और बेबाकपन के लिए खूब सुर्खियां बटोरी हैं। फरहाना भट्ट ने भले ही 'बिग बॉस 19' न जीता हो, लेकिन हर तरफ उन्हीं के चर्चे हैं। बीते रविवार की रात फरहाना भट्ट ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसमें 'बिग बॉस 19' के कई कंटेस्टेंट्स ने शिरकत की। बसीर अली से लेकर अभिषेक बजाज तक फरहाना भट्ट की पार्टी में पहुंचे। यहां तक कि कुनिका सदानंद भी अपने बेटे अयान लाल के साथ पार्टी का हिस्सा बनीं। इतना ही नहीं, फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) के साथ कुनिका और अयान ने जमकर डांस भी किया। तीनों की साथ में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिन्हें लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) की पार्टी में कुनिका सदानंद और आयान लाल ने अपने डांस से धूम मचाने की भी कोशिश की। दोनों ने फरहाना के साथ जमकर पोज दिया। खास बात तो यह है कि फरहाना भट्ट की पार्टी में ही लोगों का अयान लाल और फरहाना को साथ में देखने की तमन्ना भी पूरी हो गई। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कुनिका सदानंद ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मेरी फर्रो की सफलता का जश्न मना रही हूं, मेरे बेबी अयान लाल के साथ।" कुनिका सदानंद द्वारा साझा की गईं ये फोटोज देखते ही देखते चर्चा में आ गईं और इन्हें अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt), कुनिका सदानंद और अयान लाल की फोटोज देख सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सास बहू और बेटा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सच में आयान और फरहाना साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "एक-दूजे के लिए बने हैं' वाली वाइब आ रही है।" एक यूजर ने तो फरहाना भट्ट, अयान लाल और कुनिका सदानंद को साथ में देख उन्हें 'खूबसूरत परिवार' का भी टैग दिया। बता दें कि "बिग बॉस 19' के वक्त से ही लोग फरहाना भट्ट और अयान लाल को साथ देखना चाह रहे थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article