Fans Blast on Archana Gautam unfair eviction in bigg boss 16 finale: बिग बॉस 16 अपने चार महीनों के सफर के बाद आखिरकार अंत तक पहुंच गया है। 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस शो के फिनाले में सिर्फ पांच कंटेस्टेंट्स प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, शालीन भनोट, शिव ठाकरे और एमसी स्टेन बाकी हैं। जो कि बिग बॉस-16 विनर की ट्रॉफी के लिए आपस में टकरा रहे हैं। ये पांच कंटेस्टेंट्स बिग बॉस 16 के टॉप 5 फाइनालिस्ट हैं। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस-16 में जीत के इतने करीब आकर अर्चना गौतम का सपना टूट गया है और वो विनर की रेस से बाहर हो गई हैं।
ताजा अपडेट के मुताबिक अर्चना गौतम का बिग बॉस-16 विनर बनने का सपना अधूरा रह गया है। क्योंकि वो जीत के इतने करीब आकर फिनाले में बाहर हो गई हैं। इस खबर ने अर्चना गौतम के फैन्स को चौंका दिया है। क्योंकि उनके मुताबिक वो इस सीजन को जीतने की सबसे मजबूत दावेदार हैं। अब सोशल मीडिया पर अर्चना गौतम के फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा है। उनका कहना है कि अर्चना को बिग बॉस से बाहर करना अनफेयर है। उनके साथ मेकर्स ने अच्छा नहीं किया है और ये सरासर गलत है।
अर्चना गौतम के फैन्स का कहना है कि वही इस सीजन की टीआरपी क्वीन रही हैं। उनकी ही वजह से बिग बॉस-16 को दमदार टीआरपी मिली है। अर्चना गौतम के फैन्स के मुताबिक वो ही असली विनर हैं।
खबर आ रही है कि बिग बॉस-16 में इतना लंबा सफर तय करने के बाद अब शालीन भनोट को भी बाहर होना पड़ा है। जीत के इतने करीब आकर शालीन का बिग बॉस-16 विनर बनने का सपना हमेशा के लिए टूट गया है। बिग बॉस के सूत्रों के मुताबिक टॉप-3 में शालीन नहीं होने वाले हैं। वो बिग बॉस फिनाले की रात बाहर का रास्ता देखेंगे और इसी के साथ मेकर्स ने विनिंग अमाउंट भी बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि अब बिग बॉस-16 विनर को 31 लाख प्राइज मनी दी जाएगी।
