टीवी मसाला

Imlie फेम फहमान खान का इंस्टाग्राम हुआ हैक, एक्टर ने की लोगों से चौंकने रहने की गुजारिश

Fahmaan Khan Account Hack: टीवी एक्टर फहमान खान पर हाल ही में मुसीबतों का पहाड़ गिर गया। दरअसल किसी हैकर ने एक्टर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया जिसके चलते उन्हे परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्टर ने खुद लोगों को इस जानकारी देते हुए चौंकना होने के लिए कहा।

Image

Image Source: Imlie Jiohotstar

Fahmaan Khan Account Hack: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर फहमान खान आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं हैं। कलाकार ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लाखों करोड़ों लोगों के दिल में जगह बनाई। एक्टर को फेम सीरियल 'इमली' से मिला क्यूँकि सुंबुल तौकीर संग उनकी जोड़ी सभी को काफी पसंद आई। इस बीच फहमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद फहमान ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए दी। फहमान ने सभी को चौंकने रहने की गुजारिश करते हुए क्या कहा पढ़िए इस रिपोर्ट में।

फहमान खान (Fahmaan Khan) लिखते हैं 'मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूँ कि मेरा फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। अगर आपको किसी अन्य अकाउंट या मेरे अकाउंट से कोई भी असामान्य संदेश, लिंक या अनुरोध प्राप्त होता है, तो कृपया उन पर क्लिक न करें या कोई प्रतिक्रिया न दें। ऐसी दुनिया में जहाँ AI रियलिटी पर कब्ज़ा कर रहा है, यह डरावना और बेहद असुरक्षित भी। मैंने इस समस्या की सूचना फेसबुक/इंस्टाग्राम और साइबर अपराध विभाग को दे दी है और वे इस समस्या का समाधान करने पर काम कर रहे हैं।'

Fahmaan Khan

Fahmaan Khan

हैक होने के बाद फहमान खान ने अकाउंट को पब्लिक से प्राइवेट कर दिया। फहमान के साथ साथ एक्ट्रेस सायली सालुंखे का भी अकाउंट हैक कर लिया गया। ऐसा पहले कई स्टार्स के अकाउंट हैक हो चुके हैं। फहमान की वर्क फ्रंट की बात करें तो आखरी बार एक्टर स्टार प्लस का सीरियल 'इस इश्क का रब राखा' में नजर आए थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article