टीवी मसाला

Exclusive: Zakir Khan का शो 'आपका अपना जाकिर' कुछ ही हफ्तों में हुआ बंद, खराब TRP की वजह से चैनल ने लिया फैसला

Aapka Apna Zakir Going Off Air: जाकिर खान का शो 'आपका अपना जाकिर' 10 अगस्त को ऑनएयर हुआ था। कुछ ही हफ्तों में इस शो पर ताला लगने वाले हैं। खराब टीआरपी के चलते चैनल ने ये फैसला लिया है। जाकिर का शो ऑडियंस को एंटरटेन नहीं कर पाया। अभी तक शो के छह एपिसोड ही टेलिकास्ट हुए थे।

Image

Zakir Khan (credit Pic: Instagram)

Aapka Apna Zakir Going Off Air: स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) का शो आपका अपना जाकिर (Aapka Apna Zakir) को लेकर काफी बज बना हुआ था। ये शो ऑडियंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। इस शो को बंद किया जा रहा है। जाकिर के फैंस के लिए ये शॉकिंग खबर हो सकती है। ये शो सोनी टीवी पर ऑनएयर हुआ था। करीबी सूत्र के अनुसार, आपका अपना जाकिर शो की टीआरपी रेटिंग देख मेकर्स हैरान हो गए। मेकर्स ने जाकिर को बता दिया है कि शो को बंद किया जा रहा है। शो का आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट हो चुका है।

जाकिर ने इस शो के छह एपिसोड को ही शूट किया था। अब शो के बाकी एपिसोड के दिखाया जाएगा या नहीं। इसकी कोई जानकारी नहीं है। शो में सिर्फ बड़े स्टार्स आते थे। इसके अलावा कुछ भी क्रिएटिव देखने को नहीं मिला। इस वजह से शो की रेटिंग काफी कम आई। ऑडियंस ने शो को रिजेक्ट कर दिया। ये पब्लिक है सब जानती है।

बंद हुआ जाकिर खान का शो

सूत्र ने आगे कहा, इस फैसले को नहीं बदला जाएगा। पिछले कुछ दिनों से इस फैसले पर विचार हो रहा था। चैनल और ओएमएल प्रोडक्शन हाउस के इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। चैनल ने अपना मन बना लिया है। प्रोडक्शन हाउस इस बारे में जरूर बात करेगा और अपनी गलतियों को सुधारने को कोशिश करेगा। शो पर करण जौहर, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ, विक्रांत मैसी, तापसी पन्नू जैसे कलाकार नजर आए थे। ये शो 10 अगस्त को ऑन एयर हुआ था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article