टीवी मसाला

Exclusive: 'उड़ने की आशा' फेम कृप कपूर सूरी 11 साल बाद पत्नी से हुए अलग, तलाक की खबरों पर लगाई मुहर

Exclusive Krrip Kapur Suri Confirms Separation From Wife Simran Kaur: टीवी के पॉपुलर एक्टर कृप कपूर सूरी को लेकर खबर आ रही थी कि वह और उनकी पत्नी सिमरन कौर शादी के 11 साल बाद एक-दूजे से अलग हो रहे हैं। वहीं इस बात पर अब खुद कृप कपूर ने भी मुहर लगा दी है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Exclusive Krrip Kapur Suri Confirms Separation From Wife Simran Kaur: टीवी के पॉपुलर एक्टर कृप कपूर सूरी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई थी। कृप कपूर सूरी ने बीते साल स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'उड़ने की आशा' में एंट्री की थी, जिसमें उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की भूमिका अदा की थी। लेकिन करियर से इतर कृप कपूर अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। कृप कपूर सूरी (Krrip Kapur Suri) को लेकर खबर आई थी कि वह और उनकी पत्नी सिमरन कौर सूरी शादी के 11 सालों बाद एक-दूजे से अलग हो चुके हैं। ये खबरें सिमरन कौर सूरी (Simran Kaur Suri) की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद सामने आई थीं। वहीं अब इस मामले पर खुद कृप कपूर सूरी ने भी चुप्पी तोड़ी है।

कृप कपूर सूरी (Krrip Kapur Suri) और सिमरन कौर सूरी (Simran Kaur Suri) को लेकर बीते साल भी खबरें आई तीं कि दोनों की शादी मुश्किलों से गुजर रही है और वे अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि एक्टर ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया था। वहीं तलाक की खबरें सामने आने के बाद टेली टॉक/जूम ने भी कृप कपूर सूरी से जुड़ने की कोशिश की और मामले की सच्चाई जाननी चाही। ऐसे में कृप कपूर सूरी ने तलाक की खबरों पर कहा, "हां हम अलग हो चुके हैं।" कृप कपूर ने चंद शब्दों में ही तलाक की खबरों का सच जाहिर कर दिया।

बता दें कि कृप कपूर सूरी (Krrip Kapur Suri) और सिमरन कौर सूरी (Simran Kaur Suri) ने साल 2014 में शादी रचाई थी। साल 2020 में कृप कपूर सूरी और सिमरन कौर सूरी एक बेटी के मम्मी-पापा बने थे। लेकिन शादी के 11 साल बाद दोनों कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं। कृप कपूर सूरी ने साल 2024 में तलाक की अटकलों पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, "जब भी मैं कुछ लिखता हूं अपने सोशल मीडिया हैंडल पर, वो दर्द वो पेन वो सबके लिए सिर्फ मेरे और मेरी पत्नी तक आकर क्यों सीमित हो जाती है? दुनिया में कोई ऐसा कपल नहीं है जिनके बीच उतार-चढ़ाव न आया हो और ये जरूरी भी है। लेकिन हम एक-दूजे के साथ हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article