Exclusive Tanisha Mehta Open Up On Doing Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स भी खूब कोशिशें कर रहे हैं। यूं तो स्मृति ईरानी शो में तुलसी की भूमिका कर ही रही हैं। लेकिन 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तनीषा मेहता ने भी नई तुलसी बनकर एंट्री की है। शो में उनके किरदार का नाम वृंदा है, जिसे दर्शकों का प्यार मिलना शुरू हो गया है। इस किरदार को लेकर तनीषा मेहता (Tanisha Mehta) ने जूम/टेली टॉक संग बातचीत की है, जिसमें उन्होंने बताया कि तुलसी और मिहीर की विरासत को जीना चुनौती के समान है।
तनीषा मेहता (Tanisha Mehta) से सवाल किया गया था कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की नई पीढ़ी के तौर पर उन्हें दबाव महसूस होता है या नहीं। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "मैं कहूंगी कि स्मृति मैम और अमर सर ने स्टैंडर्ड्स बहुत ऊंचे सेट कर दिये हैं। 8 साल तक शो को चलाना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने स्टैंडर्ड बहुत ऊंचे तय कर दिये हैं। आपने उनकी परफॉर्मेंस देखी होगी, वो अपने काम में बहुत बेहतर हैं और उनकी रचनात्मकता भी कमाल है। मुझे लगता है कि ये अच्छा चैलेंज है। हमारे आसपास वे लोग हैं, उनकी परफॉर्मेंस देखने का हमें मौका मिलता है और हम उनसे बहुत कुछ सीख रहे हैं। इतना प्रेशर नहीं है।"
तनीषा मेहता (Tanisha Mehta) ने जूम संग बातचीत में आगे कहा कि तुलसी और मिहीर की विरासत को जीना कोई आम बात नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा, "जाहिर है कि तुलसी और मिहीर की विरासत को जीना कोई छोटी बात नहीं है। वे बहुत ही आईकॉनिक हैं और बहुत ही टैलेंटेड हैं। लेकिन ये नई पीढ़ी अपनी ही मजबूती लेकर आई है और हम सच में उम्मीद कर रहे हैं कि दर्शकों को भी हम पसंद आएंगे।"
