टीवी मसाला

Exclusive: गौतम के हाथ में जाएगी सत्ता, प्रेम-राही होंगे दूर! 'अनुपमा' में प्रार्थना की मौत से आएंगे ये बदलाव

Exclusive Anupamaa Twist After Leap: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में लीप के बाद कई बदलाव होने वाले हैं। इस बात से खुद शिवम खजुरिया ने पर्दा उठाया है। उनका कहना है कि शो में जहां पराग लंदन चला जाएगा तो वहीं राही और प्रेम एक-दूजे से दूर हो जाएंगे।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

Exclusive Shivam Khajuria On Changes In Kothari Family After Prarthana Death: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल को टीआरपी में टॉप पर पहुंचाने के लिए मेकर्स लगातार कोशिशें कर रहे हैं। 'अनुपमा' में बीते दिन दिखाया गया कि प्रार्थना अनुपमा को बचाने के चक्कर में मौत को गले लगा लेती है। वहीं दूसरी ओर देविका अनुपमा को अपने साथ गोवा लेकर चली जाती है। लेकिन 'अनुपमा' में लीप के बाद भी काफी कुछ बदलने वाला है। खासकर कोठारी परिवार की सत्ता से लेकर प्रेम और राही के रिश्ते में भी बदलाव आने वाला है। 'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले इन बदलाव पर खुद शिवम खजुरिया ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान बताया कि 'अनुपमा' में कोठारी परिवार में क्या-क्या बदलाव होने वाला है।

पराग चला जाएगा लंदन और गौतम के हाथ आएगी सत्ता

'अनुपमा' (Anupamaa) में लीप के बाद आने वाले ट्विस्ट पर बात करते हुए शिवम खजुरिया ने कहा, "प्रार्थना की मौत के बाद शाह और कोठारी परिवार में काफी कुछ बदल जाएगा। पराग कोठारी अपनी बेटी के निधन से टूट गए हैं तो वो परिवार से दूर विदेश चले जाएंगे। वो डेढ़ महीने के लिए परिवार से दूर रहेंगे। दूसरी तरफ कोठारी एंपायर की जिम्मेदारी मोटी बा गौतम को सौंप देंगी और उसे बिजनेस संभालने के लिए कहेंगी। प्रांशी (प्रार्थना की बेटी) की देखभाल प्रेम और राही करेंगे। उनके बॉन्ड की बात करें तो उन्हें एक-दूजे के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिलेगा। प्रेम अपना रेस्त्रां खोलेगा, जबकि राही दूसरे रेस्त्रां में काम करना शुरू कर देगी जो उसके पति के होटल के लिए कॉम्पिटीशन होगा।"

कोठारी परिवार में होगा बड़ा बदलाव

शिवम खजुरिया यहीं नहीं रुके। उन्होंने 'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले दिलचस्प मोड़ पर आगे कहा, "प्रेरणा भी प्रेम के साथ रेस्त्रां में काम करेगी। प्रेम और राही बेबी की देखभाल करेंगे। उन्हें एक-दूजे से प्यार होगा, लेकिन जिम्मेदारियां रोमांस से ज्यादा हो जाएंगी। प्रेरणा को अपनी गलती का एहसास होगा, लेकिन वो अभी भी प्रेम के दिल में जगह बनाने की कोशिश करेगी। मोटी बा बिजनेस की सारी जिम्मेदारी गौतम को दे देंगी, जिससे अनिल काका को शर्मिंदगी होगी। दूसरी तरफ गौतम ने कोर्ट से भी ऑर्डर ले लिया है कि अंश प्रांशी से बिल्कुल न मिल पाए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article