टीवी मसाला

Exclusive: शहबाज बडेशा ने BB 19 से बाहर आते ही तान्या को कहा 'झूठी औरत', पर्दाफाश कर बोले- मुझे पता लगा...

Exclusive Shehbaz Badesha Calls Tanya Mittal Jhoothi Aurat: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो से शहबाज बडेशा बाहर आ चुके हैं और उन्होंने आने के बाद कंटेस्टेंट्स की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शहबाज बडेशा ने अपने इंटरव्यू मं तान्या मित्तल को 'झूठी औरत' भी कहा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Exclusive Shehbaz Badesha Calls Tanya Mittal Jhoothi Aurat: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' से बीते सप्ताह शहबाज बडेशा का पत्ता कट गया। टॉप 7 तक पहुंचने के बाद उन्हें घर को अलविदा कहना पड़ा। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से शहबाज बडेशा को सबसे कम वोट मिले थे। वहीं शहबाज बडेशा ने 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद अपनी गेम पर तो चुप्पी तोड़ी ही, साथ ही को-कंटेस्टेंट्स की पोल खोलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान तान्या मित्तल को 'झूठी औरत' कहा। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बोला कि तान्या मित्तल मास्टरमाइंड हैं और वह शुरू से ही गेम खेल रही हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फेम शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) ने तान्या मित्तल के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि मैं समझ गया था कि तान्या बहुत ही फेक कंटेस्टेंट है। वो नैरेटिव बनाती है। उसने तीन से चार चीजें पकड़नी हैं और आपके साथ ही बैठना है। लेकिन मैं समझ गया था और मैंने उससे कहा भी था कि मेरे साथ गेम मत खेलना, क्योंकि वो खेल रही थी। मैंने उसकी पहले कभी बुराई नहीं की थी, इस लड़ाई से पहले। हमेशा उसने मेरे बारे में बुराई की है। अकगर वो कहती है कि मैं रात भर सोई नहीं, ये बोला कि बाहर तू ऐसा है, वैसा है। तो अगर मेरे लिए नहीं सोई तो उसे सबसे पहले मुझसे बात करनी चाहिए थी ना। उसने फरहाना और नीलम से की।"

शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) यहीं नहीं रुके। उन्होंने तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा, "मुझे गलत साबित कर दिया लोगों के सामने। बाद में मुझे जब पता लगा तो मैं तो लड़ूंगा ही ना। तो वो मास्टरमाइंड है और झूठी औरत है।" बता दें कि शहबाज बडेशा ने ये तक कहा कि वह 'बिग बॉस 19' के बाद तान्या मित्तल से दोबारा कभी भी नहीं मिलना चाहेंगे। उनके साथ-साथ वह फरहाना भट्ट की भी शक्ल नहीं देखना चाहते।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article