Exclusive Ridhima Pandit Break Silence On Sending Legal Notice To Vanshaj Singh: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' में रिद्धिमा पंडित और वंशज सिंह की तो दुश्मनी देखने को मिली ही। वहीं शो के बाद भी रिद्धिमा पंडित और वंशज सिंह एक-दूजे के खिलाफ नजर आए। वंशज सिंह के खिलाफ रिद्धिमा पंडित ने लीगल नोटिस भी भेजा, साथ ही उनपर ऑनलाइन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। रिद्धिमा पंडित ने इस मामले को लेकर अब टेली टॉक/जूम संग बातचीत की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वंशज सिंह (Vanshaj Singh) ने उनकी मृत मां के खिलाफ जोक किये थे, जिसे वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) ने वंशज सिंह को लेकर कहा कि मैंने उसे छोटा भाई समझकर अपना बर्ताव ठीक करने के लिए कहा था।
रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें इस वक्त जिस तरह की नफरत झेलनी पड़ रही है, ऐसा उनके साथ पहले कभी नहीं हुआ है। रिद्धिमा पंडित ने कहा, "मैंने इस तरह की नफरत पहले कभी नहीं झेली जो अभी झेलनी पड़ रही है। वो भी किसी का बर्ताव सुधारने के लिए। अब अगर मुझे पता होता कि ये इंसान ऐसा है कि उनके ऊपर कुछ असर ही नहीं होने वाला तो शायद मैं अपनी ऊर्जा बर्बाद ही नहीं करती। मैंने छोटा भाई समझकर कि अगर कोई उस उम्र का होता और अगर मुझसे बात करता तो मैं जरूर बोलती कि यार ये गलत है। ऐसे मत बात करो और मैंने बहुत प्यार से समझाने की कोशिश की थी जो कैमरे पर भी दिखाया गया। और उसके बाद जो उनकी तरफ से रिएक्शन आया है, जाहिर है कि ये बहुत अपमानजनक था।"
रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) ने बताया कि वंशज सिंह (Vanshaj Singh) ने उनकी मृत मां पर जोक किया। एक्ट्रेस ने इसकी आलोचना करते हुए कहा, "अब आप मुझे बताइये कि अगर कोई किसी की मरी हुई मां के बारे में कमेंट करता है तो उनकी क्या मानसिकता है। मैं अपनी मां के लिए खड़ी रहूंगी। मैं इस चीज को हल्के में नहीं लेने वाली। मेरे पास इस चीजों से निपटने के तरीके हैं और मैं इसे जरूर हैंडल करूंगी।"
