टीवी मसाला

Exclusive: शादी के 11 साल बाद भी बच्चा नहीं चाहते रवि दुबे-सरगुन मेहता, खुद एक्टर बोले- वो प्रायोरिटी नहीं...

Exclusive Ravi Dubey Shocking Comment On Family Planning: टीवी के चर्चित एक्टर रवि दुबे और सरगुन मेहता की जोड़ी लोगों को खूब पसंद है। दोनों की शादी को 11 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन वे इतने सालों बाद भी फैमिली प्लानिंग के मूड में नहीं हैं।

Image

रवि दुबे-सरगुन मेहता ने फैमिली प्लानिंग पर दिया चौंकाने वाला रिएक्शन

Exclusive Ravi Dubey Shocking Comment On Family Planning: टीवी के चर्चित एक्टर रवि दुबे और सरगुन मेहता की जोड़ी इंडस्ट्री की चहेती जोड़ियों में से एक है। रवि दुबे और सरगुन मेहता की मुलाकात टीवी शो के दौरान हुई थी और यहीं से दोनों के प्यार का सिलसिला भी शुरू हुआ था। रवि दुबे और सरगुन मेहता ने साल 2013 में शादी रचाई थी। दोनों ने करियर में एक-दूजे का साथ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन शादी के 11 साल बीतने के बाद भी रवि दुबे (Ravi Dubey) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) की फैमिली प्लानिंग में कोई रुचि नजर नहीं आ रही है। इस बात का खुलासा खुद रवि दुबे ने हाल ही में टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान किया।

रवि दुबे (Ravi Dubey) ने 'हाले दिल' से जुड़े इवेंट के दौरान अपने काम और परिवार से जुड़ी खास बातचीत की। रवि दुबे और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) से सवाल किया गया कि इस जिंदगी में चलते-चलते कभी आप दोनों ने परिवार बढ़ाने के बारे में सोचा है। इसपर सरगुन मेहता ने जवाब दिया कि हम हर चीज पर ध्यान देते हैं। वहीं रवि दुबे ने हंसते हुए जवाब दिया, "परिवार बढ़ाना, परिवार तो बढ़ ही रहा है।" लेकिन फैमिली प्लानिंग की बात पर रवि दुबे ने जवाब दिया, "अभी वो प्राथमिकता नहीं है।" रवि दुबे के साथ-साथ सरगुन मेहता ने भी इशारों-इशारों में इंकार कर दिया।

बता दें कि रवि दुबे (Ravi Dubey) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) एक्टिंग में तो हाथ आजमा ही रहे हैं, साथ ही बतौर प्रोड्यूसर भी छा रहे हैं। रवि दुबे और सरगुन मेहता ने 'उडारियां' के साथ प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा था। वहीं अब वे यू-ट्यूब पर टेलीकास्ट होने वाले शो भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। उनका 'लवली लोला' और 'दिल को रफू कर ले' काफी पसंद किया गया था। दूसरी ओर रवि दुबे के एक्टिंग करियर की बात करें तो वह जल्द ही 'रामायण' में नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article