टीवी मसाला

Exclusive: Bigg Boss 17 नहीं बल्कि इस रिएलिटी शो पर Manisha Rani ने लगाई मुहर, अब मारेंगी शो में धांसू एंट्री

Manisha Rani To Enter In Jhalak Dikhhla Jaa 11: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के जरिए फेम हासिल करने वाली मनीषा रानी टीवी पर धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं। पहले जहां उन्हें लेकर खबर थी कि वह 'बिग बॉस 17' में कदम रखेंगी तो वहीं अब उन्होंने दूसरे रियलिटी शो पर मुहर लगाई है।

Image

'झलक दिखला जा 11' में कदम रखेंगी मनीषा रानी

Manisha Rani To Enter In Jhalak Dikhhla Jaa 11: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के साथ अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मनीषा रानी इन दिनों लोगों का खूब दिल जीत रही हैं। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आ रही हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद मनीषा रानी के कुछ गाने भी रिलीज हुए थे, जिसने धूम मचाकर रख दिया था। खास बात तो यह है कि मनीषा रानी (Manisha Rani) 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद अब एक और रियलिटी शो में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने वो शो साइन भी कर लिया है।

मनीषा रानी (Manisha Rani) को लेकर खबर थी कि वह 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की टीआरपी बढ़ाने के लिए शो में कदम रख सकती हैं। लेकिन ये बात बाद में अफवाह ही साबित हुई। वहीं जूम और टेलीटॉक की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट के मुताबिक, मनीषा रानी सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में कदम रखने वाली हैं। भोजपुरी क्वीन से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि मनीषा रानी ने 20 दिसंबर को ही 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) साइन कर लिया था और वह जल्द ही शो में कदम भी रख सकती हैं।

बता दें कि मनीषा रानी (Manisha Rani) केवल एक्टिंग ही नहीं बल्कि डांस में भी माहिर हैं। खासकर उनके गाने 'सैंया रहते जमनापार' में उन्होंने अपने डांस से सबका दिल जीत लिया था। वहीं उनके 'बिग बॉस ओटीटी 2' के सफर की बात करें तो उनकी गेम के साथ-साथ लोगों ने मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान की दोस्ती को भी खूब पसंद किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article