टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा को दोस्ती में मिला धोखा, Munawar Faruqui संग खत्म किया रिश्ता!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 22, 2023, 10:24 AM IST

Bigg Boss 17 Promo: घर में मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा के बीच में दरार आ गई है। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो में शेयर किया है। प्रोमो में मुनव्वर और मन्नारा झगड़ते हुए नजर आए।क्या अब दोनों की दोस्ती हमेशा- हमेशा के लिए टूट गई है।

Image

Munawar Faruqui and Mannara Chopra (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन लड़ाई- झगड़े होते रहते हैं। शो में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) और मन्नारा चोपड़ा (Mannara chopra) की दोस्ती में दरार आ गई। कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी मुनव्वर और मन्नारा के बीच में बहस देखने को मिली। मन्नारा मुनव्वर पर आरोप लगाते हुए कहती हैं कि मैंने अपने लिए स्टैंड लिया। लेकिन आप दोगले हो आपने मेरा साथ नहीं दिया। मैंने आपकी कैप्टेंसी टास्क में आपको सपोर्ट किया था। हालांकि झगड़े के बाद जब मुनव्वर ने मन्नारा से माफी मांगी। मन्नारा ने माफ करने से मना कर दिया। मन्नारा ने कहा कि मैं आपको आपके दोगलेपन में कहीं साथ नहीं दिखाई दूंगी। मुनव्वर कहते हैं कि आपको मेरी माफी नहीं चाहिए तो कोई बात नहीं। इस तरह से इल्जाम मत लगाओ और वो वहां से उठकर चले जाते हैं।

मुनव्वर के जाने के बाद मन्नारा रोने लगती है। घर में मन्नारा सबसे ज्यादा क्लोज मुनव्वर के है। मुनव्वर भी मन्नारा को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से अंकिता लोखंडे और बाकी लोगों के साथ रहते हैं। इस वजह से मन्नारा मुनव्वर से काफी अपसेट है। दोनों की दोस्ती अब पहले जैसी नहीं है।

मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती में आईं दरार

ये हफ्ता घरवालों के लिए काफी धमाकेदार रहा। बीत एपिसोड में आपसी सहमती से सभी घरवालों ने ईशा मालवीय को कैप्टन बनाया। ईशा के कैप्टन बनते ही घर में समर्थ ने कैन्स की चोरी की। इस बारे में बिग बॉस ईशा को बताते हैं। ईशा समर्थ से कहती हैं कि अगर तुझे मेरी कैप्टेंसी से कोई दिक्कत है तो मुझे बता। ये सब मत कर। मैं तेरे खिलाफ नहीं जाऊंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article